IND vs SL: कुलदीप OUT, सारांश IN... दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, गंभीर ले सकते हैं बड़ा फैसला

Team India Possible Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रही है. इस मैच में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

gautam gambhir shubman gill team india
1 / 6

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. टीम इंडिया जीत दर्ज करके अपना पॉइंट प्रतिशत सुधारना चाहेगी. अमूमन जीत के बाद टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना ठीक नहीं माना जाता है. हालांकि, भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए कोलंबो टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग

जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग2 / 6

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी भारतीय टीम के लिए टेस्ट में काफी सफल रही है. जायसवाल पहले टेस्ट में सिर्फ 32 रन बना पाए, वहीं केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा रहा. दोनों को अब दूसरे टेस्ट में टीम को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी. जायसवाल पहले मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन अब उनके पास जोरदार कमबैक करने का मौका है. (Image: ANI)

विज्ञापन

गिल-पंत पर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

गिल-पंत पर होगी मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी3 / 6

नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की है और वह दूसरे टेस्ट में भी अपनी फॉर्म जारी रखना चाहेंगे. नंबर 4 पर शुभमन गिल, नंबर 5 पर ऋषभ पंत और नंबर 6 पर ध्रुव जुरेल खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया इस कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी. ध्रुव जुरेल ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़कर टीम में अपनी जगह बरकरार रखी. (Image: ANI)

स्पिन गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

स्पिन गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?4 / 6

मानव सुथार और रवींद्र जडेजा लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. दोनों ने पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी से टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. कुलदीप यादव ने दो पारियों में मात्र 1 विकेट झटका था. इसी वजह से उनकी जगह अब ऑफ स्पिनर सारांश जैन को खेलने का मौका मिल सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

सिराज-प्रसिद्ध पर रहेंगी नजरें

सिराज-प्रसिद्ध पर रहेंगी नजरें5 / 6

पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी. इसी कॉम्बिनेशन के साथ भारतीय टीम अब दूसरे मैच में भी उतर सकती है. दोनों ही गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें एक और मौका दे सकते हैं. नई गेंद से दोनों कोलंबो की पिच पर कारगर साबित हो सकते हैं. (Image: ANI)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (c), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन