IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम अब कोलंबो टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि इस दौरान सभी की नजरें कप्तान शुभमन गिल के ऊपर टिकी रहने वाली हैं. गिल ने पिछले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. लेकिन उसके भरपाई अब वो कोलंबो टेस्ट में करना चाहेंगे. अगर कप्तान गिल ने 26 रन बनाए, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. इसके अलावा उनके पास इतिहास रचने का भी मौका है.
कोलंबो में गिल बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 69.57 की शानदार औसत से 974 रन बनाए हैं. अगर कोलंबो टेस्ट मैच में गिल ने 26 रन और बना दिए तो उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने ही 1 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 1174 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लिश स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक 1147 रन बनाए हैं.
इसके अलावा शुभमन गिल के पास 3 हजार टेस्ट रन बनाने का भी मौका है. अगर उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में 7 रन और जोड़ दिए, तो उनके टेस्ट में 3 हजार रन पूरे हो जााएंगे. अब तक गिल ने 42 टेस्ट मैच में 2993 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 8 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं. गिल पहले टेस्ट मैच में ऐसा करने से चूक गए थे. हालांकि कोलंबो में आसानी के साथ ये 2 रिकॉर्ड बन सकते हैं.
शुभमन गिल के पास है इतिहास रचने का मौका
बात अगर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा शतक बनाने की करें तो फिलहाल कप्तान शुभमन गिल के नाम 5 सेंचुरी है. वहीं इंग्लिश कप्तान जो रूट ने भी अब तक 5 शतक जड़े हैं. ऐसे में अगर गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जड़ा, तो सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल ने हाल के समय में बल्ले के कमाल का प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप OUT, सारांश IN… दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया के 3 बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने निराश किया था. ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी इन बल्लेबाजों के ऊपर रहने वाली है. जिसमें शुभमन गिल के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. गिल का रिकॉर्ड अब तक श्रीलंका में बहुत अच्छा रहा है. ऐसे में वो उसे भी सुधारना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा समय की बेस्ट वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग 11, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines