IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं कप्तान शुभमन गिल, मिलेगा नंबर 1 पर जाने का मौका

IND vs SL: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल गॉल टेस्ट मैच में बल्ले के साथ बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे में वो कोलंबो टेस्ट मैच में कमबैक करना चाहेंगे. अगर इस मुकाबले में कप्तान गिल का बल्ला चला, तो उनके पास टेस्ट में इतिहास रचने का भी सुनहरा मौका है.

Shubman Gill

कोलंबो टेस्ट मैच में बल्ले के साथ कमबैक करना चाहेंगे शुभमन गिल (Pic Credit-ANI)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम अब कोलंबो टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस मुकाबले में जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी. हालांकि इस दौरान सभी की नजरें कप्तान शुभमन गिल के ऊपर टिकी रहने वाली हैं. गिल ने पिछले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. लेकिन उसके भरपाई अब वो कोलंबो टेस्ट में करना चाहेंगे. अगर कप्तान गिल ने 26 रन बनाए, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. इसके अलावा उनके पास इतिहास रचने का भी मौका है. 

विज्ञापन

कोलंबो में गिल बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड 

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 69.57 की शानदार औसत से 974 रन बनाए हैं. अगर कोलंबो टेस्ट मैच में गिल ने 26 रन और बना दिए तो उनके 1000 रन पूरे हो जाएंगे. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अब तक सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने ही 1 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 1174 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लिश स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक 1147 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

इसके अलावा शुभमन गिल के पास 3 हजार टेस्ट रन बनाने का भी मौका है. अगर उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में 7 रन और जोड़ दिए, तो उनके टेस्ट में 3 हजार रन पूरे हो जााएंगे. अब तक गिल ने 42 टेस्ट मैच में 2993 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 8 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं. गिल पहले टेस्ट मैच में ऐसा करने से चूक गए थे. हालांकि कोलंबो में आसानी के साथ ये 2 रिकॉर्ड बन सकते हैं. 

शुभमन गिल के पास है इतिहास रचने का मौका

बात अगर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा शतक बनाने की करें तो फिलहाल कप्तान शुभमन गिल के नाम 5 सेंचुरी है. वहीं इंग्लिश कप्तान जो रूट ने भी अब तक 5 शतक जड़े हैं. ऐसे में अगर गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जड़ा, तो सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने बल्लेबाज बन जाएंगे. गिल ने हाल के समय में बल्ले के कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के 3 बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने निराश किया था. ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी इन बल्लेबाजों के ऊपर रहने वाली है. जिसमें शुभमन गिल के ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. गिल का रिकॉर्ड अब तक श्रीलंका में बहुत अच्छा रहा है. ऐसे में वो उसे भी सुधारना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ