Team India New Captain: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में करारी हार के बाद से ही लगातार भारतीय टीम के कप्तान को बदलने की मांग उठ रही है। नए कप्तान की रेस में सबसे आगे टीम के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चल रहे हैं। पांड्या को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है और जल्द ही उन्हें परमानेंट रुप से ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
और पढ़िए – IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में
हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की बात का जहां एक तरफ कई दिग्गज खिलाड़ियों ने समर्थन किया है वहीं दूसरी ओर टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने मेनेजमेंट को चेताया है और निर्णय लेने से पहले एक महत्वपूर्ण बात पर ध्यान देने की बात कही है। इरफान के मुताबिक पांड्या ने भले ही गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी कप्तानी करके टीम में वापसी की हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि उनकी पीठ की परेशानी फिर से उभर सकती है।
और पढ़िए – BBL 2022: New Year के पहले दिन Finch ने जड़ा खूबसूरत छक्का, देखकर दिल हार बैठेंगे आप
इरफान पठान ने कही ये बात
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए पठान ने कहा, ‘हार्दिक ने कप्तानी की है, चाहे वो आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए हो या भारत के लिए शुरुआत में, मुझे लगा कि ये बेहद अच्छा था। वो बहुत ही फुर्तीले हैं।’
पठान ने आगे कहा, ‘जह उनकी कप्तानी की बात हो रही थी तो मैं उनकी कार्यशैली से काफी प्रभावित था। लेकिन साथ ही भारत को ये ध्यान में रखना होगा कि आप उन्हें लंबे समय तक कप्तान बना रहे हैं तो उन्हें अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देना होगा फिर चाहे उनकी बात हो या प्रबंधन की।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
48 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
52 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines