नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोक दी। सूर्या ने 112 रनों की पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने दूसरे टी 20 में 51 रन की शानदार पारी खेली थी। इसी के साथ उन्होंने शाहिद अफरीदी, निकोलस पूरन, सीन विलियम्स, जॉर्ज मुंसे, शेन वॉटसन और एविन लुइस को पछाड़ दिया था। टी 20 इंटरनेशनल में सूर्या के नाम 45 मैचों की 43 ईनिंग में 1578 रन हो चुके हैं। अब अगर वह 40 रन और बना लेते हैं तो भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना से आगे निकल जाएंगे।
धोनी ने बनाए थे 1617 रन
धोनी ने टी 20 करियर के 98 मैचों में 1617 रन बनाए थे। जबकि सुरेश रैना के नाम 1605 रन दर्ज हैं। सूर्या को तीसरे टी 20 से पहले इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 151 रन और बनाने थे। उन्होंने 112 रन बनाकर ये काम थोड़ा आसान कर दिया। अब उन्हें धोनी से आगे निकलने के लिए सिर्फ 40 रन बनाने हैं। सूर्या की फॉर्म और एक के बाद एक ध्वस्त किए जा रहे रिकॉर्ड को देखते हुए ये उम्मीद की जा सकती है। सूर्या ने 34 रन की पारी खेलते ही टी 20 इंटरनेशनल में 1500 रन पूरे कर लिए थे। वह 35 रन बनाते ही बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम से आगे निकल गए। सूर्या टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले दुनिया के 43वें बल्लेबाज बन गए हैं।
और पढ़िए –IND vs SL: शुभमन गिल के स्ट्रेट ड्राइव पर झूम उठी लड़कियां, दर्शकों में भर गया उत्साह, देखें Video
बन जाएंगे पांचवें भारतीय बल्लेबाज
यदि सूर्या 40 रन और बनाते हैं तो टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 4008 रन बनाए हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने 3853 रन बनाए हैं। तीसरे बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिनके नाम 2265 रन दर्ज हैं। इसके बाद शिखर धवन का नाम है, जिन्होंने 1759 रन बनाए हैं। उनके बाद धोनी और रैना का रिकॉर्ड है।
और पढ़िए –IND vs SL: Rahul Tripathi ने ठोका खतरनाक छक्का, 2 कदम निकाले और उड़ा डाले गेंदबाज के होश, देखें
फिंच ने एक पारी में जड़े हैं सबसे ज्यादा रन
वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरोन फिंच के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रनों की पारी खेली थी। वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई आयरलैंड के खिलाफ 162 रनों की पारी खेल चुके हैं।
फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ भी 156 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। टी 20 इंटरनेशनल की एक पारी में 150 रन से ज्यादा बनाने वाले ये तीन ही बल्लेबाज हैं। यदि सूर्या एक पारी में 150 रन से ज्यादा बनाते हैं तो वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस फॉर्मेट में सूर्या का हाईऐस्ट स्कोर 117 रन है। देखना दिलचस्प होगा कि सूर्या अपने करियर में कितने रिकॉर्ड ब्रेक करते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
22 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
45 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines