IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक समय जीत के बहुत ही करीब नजर आ रही थी उस समय श्रीलंका के उभरते हुए बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने कमाल का प्रदर्शन किया. दोनों ही पारियों में शतक जड़कर सोनल ने मैच का रुख ही पलट दिया. खासकर दूसरी पारी में सोनल की जुझारू पारी ने सभी का दिल जीत लिया. इसी के साथ कोलंबो में दिनुशा ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. श्रीलंका के ही कुमार संगकारा और अरविंद डी सिल्वा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अब दिनुशा का नाम भी आ गया है.
सोनल दिनुशा ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
टीम इंडिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल ने अब तीसरा शतक जड़ दिया है. इसी के साथ वो तीसरे श्रीलंका के बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक जड़े हैं. इससे पहले अरविंद डी सिल्वा ने पाकिस्तान के खिलाफ 1997 में और इसी साल भारत के खिलाफ भी ये कारनामा किया था. इसके अलावा कुमार संगकारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 2013 में ऐसा किया था. टीम इंडिया के खिलाफ ये रिकॉर्ड सोनल से पहले अरविंद डी सिल्वा और हाशिम अमला ने बनाया है.
ऐसे में सोनल ने बेहद खास लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. एक टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 2 शतक बनाने का रिकॉर्ड भी सोनल के नाम हो गया है. इससे पहले अरविंद डी सिल्वा और दुलीप मेंडिस ने भी ये रिकॉर्ड बनाया है. सोनल की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही श्रीलंका की टीम कोलंबो टेस्ट मैच में हार से बच सकी. जिसके कारण ही उन्हें जीत का हीरो भी कहा जा रहा है.
दिनुशा ने कोलंबो में रच दिया इतिहास
भारत के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच में ही 3 शतक जड़ने वाले सोनल दिनुशा पहले बल्लेबाज बन गए हैं. सोनल ने चारों ही पारियों में 80+ रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड से ही साफ हो गया है कि भारतीय गेंदबाजों के पास उनका कोई भी तोड़ नहीं था. दिनुशा ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों का सामना बहुत ही आसानी से किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया अच्छे प्रदर्शन के बाद 1-0 से ही सीरीज जीत सकी.
ये भी पढ़ें: BCCI ने किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 सीरीज के शेड्यूल का ऐलान
इससे पहले सोनल का नाम बहुत ज्यादा नहीं था. हालांकि इस सीरीज के बाद वो चर्चा में रहने वाले हैं. आने वाली सीरीज में अब सोनल दिनुशा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं. वहीं टीम इंडिया के स्टार गेंदबाजों के ऊपर इस सीरीज के बाद और भी बड़े सवाल खड़े होने वाले हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी भी कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद सोनल से बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आए.
ये भी पढ़ें: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines