IND vs SL, 2nd Test Pitch Report: श्रीलंका में अमूमन स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और उनके हिसाब से ही पिच तैयार की जाती है. टीम इंडिया का रिकॉर्ड वैसे भी पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है. लग रहा था कि पहले टेस्ट में हार के बाद कोलंबो के Sinhalese Sports Club में होने वाले दूसरे मैच में श्रीलंकाई टीम स्पिनर्स के लिए उपयुक्त पिच बनाकर टीम इंडिया को जाल में फंसाना चाहेगी. हालांकि, श्रीलंका ने एक नई चाल चली है और पिच में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है.
कैसी होगी कोलंबो की पिच?
कोलंबो की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने संतुलित पिच बनाने का फैसला लिया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के अधिकारियों को लगता है कि स्पिन पिच बनाना उन पर ही भारी पड़ सकता है. SLC के एक सोर्स ने कहा, ‘इस समय हम एक संतुलित पिच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसी गॉल में थी. श्रीलंका के पास दिनेश चांदीमल, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं हैं. इसी वजह से हम अपने युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. आखिरी फैसला टीम पर होगा, लेकिन संतुलित पिच से टीम की जीत और सीरीज ड्रॉ होने की संभावना बनी रहेगी.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: दूसरे टेस्ट के लिए बदल गया श्रीलंका का स्क्वाड, मेंडिस-चांदीमल की जगह दो नए खिलाड़ियों को किया शामिल
टीम इंडिया से खौफ में श्रीलंका?
श्रीलंकाई टीम के पास शानदार स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने सूझबूझ से सामना किया. हालांकि, श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के सामने घुटने टेक दिए. श्रीलंका ने 20 में से 15 विकेट स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ गंवाए थे. वह मानव सुथार और रवींद्र जडेजा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए थे.
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि श्रीलंकाई टीम को भारतीय स्पिन गेंदबाजों का खौफ है. इसी वजह से वह दूसरे टेस्ट में स्पिनर्स के लिए मददगार पिच नहीं बना रहे हैं और संतुलित विकेट देने की कोशिश कर रहे हैं. कोलंबो की पिच में यह बदलाव श्रीलंकाई टीम की कितनी मदद करता है, यह देखने लायक होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कौन हैं मानव सुथार? जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर टीम इंडिया को दिलाई 165 रनों से बड़ी जीत
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines