हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: गेंदबाजी कोच ने किया कुलदीप यादव का बचाव, कोलंबो टेस्ट में भी मिल सकता है मौका

IND vs SL: गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद भी स्टार स्पिनर कुलदीप यादव पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस दौरान कुलदीप को प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग भी उठ रही है. इस बीच टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव का बचाव किया है.

विज्ञापन
कुलदीप यादव बीमारी के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं (Pic Credit- ANI)

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की बात हो रही है. कुलदीप यादव को पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 1 विकेट मिला था. जिसके कारण ही अब उन्हें बाहर करने की मांग कुछ आलोचक कर रहे हैं. कोलंबो टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव को डिफेंड किया है. इसी के साथ कोलंबो टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 को लेकर भी बड़ा हिंट मिल गया है. 

कुलदीप यादव का गेंदबाजी कोच ने किया बचाव 

गॉल टेस्ट मैच में कुलदीप यादव ने दोनों ही पारियों में मिलाकर कुल 25 ओवर फेंके थे. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 ही सफलता मिली थी. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठने लगे थे. मैच से 2 दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कुलदीप को लेकर कहा, ‘वह बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. यह सिर्फ गॉल में उत्पन्न हुई स्थिति थी, उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी. मेरे लिए, वो हमेशा एक मैच विजेता रहे हैं और वह निश्चित रूप से टीम की प्लानिंग में हैं. सभी स्पिनर पुरानी गेंद से संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन फिंगर स्पिनरों के लिए, यह आसान हो जाता है. एक लेग-स्पिनर के लिए, यह उतना ही कठिन होता है क्योंकि गेंद की नरमी के कारण, सीम बस नीचे चली जाती है.’  

ये भी पढ़ें: IND vs SL: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के कोलंबो टेस्ट साबित होगा करो या मरो मुकाबला! 

विज्ञापन

कुछ दिग्गजों ने तो टीम मैनेजमेंट पर लगाया आरोप 

पहले टेस्ट मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट पर कुलदीप यादव का सही इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि कुलदीप यादव को एक लंबा स्पेल नहीं मिला. वहीं उन्हें पुरानी गेंद से गेंदबाजी करनी पड़ी. श्रीलंका में पुरानी गेंद से लेग स्पिनर के लिए गेंदबाजी करना मुश्किल होता है. कई दिग्गजों ने कप्तान शुभमन गिल पर कुलदीप का सही इस्तेमाल नहीं करने का आरोप लगाया था. ऐसे में टीम इंडिया फिलहाल कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से हटाने का रिस्क नहीं लेगी. कुलदीप को कोलंबो टेस्ट मैच में भी खेलने का चांस मिल सकता है. 

इसके अलावा टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने युवा मानव सुथार की जमकर तारीफ की है. उनका मानना है कि सुथार अब टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज बन गए हैं. सुथार ने सिर्फ 2 टेस्ट मैच में ही 17 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा वो मौका पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. वहीं रवींद्र जडेजा के ऊपर तो फैंस और मैनेजमेंट दोनों को ही भरोसा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया का खौफ! दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने चली ‘नई चाल’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola