हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन देकर भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया, शुभमन गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया फॉलोऑन देने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ हो गया. इसी के साथ कप्तान शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ (PIC Credit -ANI)

India vs Sri Lanka, Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने यह टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम किया. हालांकि, कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. एक समय मुकाबले में मजबूत स्थिति में दिख रही टीम इंडिया से श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जीत से छीन ली.

इस मैच में भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया था, जो टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ. मैच के 5वें और आखिरी दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट पर 429 रन बना दिए. इसके बाद जब सिर्फ 17 ओवर का खेल बाकी था, तब दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया. इसके साथ ही कप्तान गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

शुभमन गिल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

दरअसल, शुभमन गिल पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बावजूद टेस्ट मैच में जीत हासिल नहीं की. टेस्ट इतिहास में अब तक भारत ने कुल 9 बार श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन दिया है. इसमें पहली बार 1987 में कपिल देव की कप्तानी में कटक टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बाद जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी भारत ने फॉलोऑन देने के बाद टेस्ट मैच जीते. लेकिन शुभमन गिल ऐसा नहीं कर पाए और यह सिलसिला टूट गया. गिल की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के बाद भी जीत दर्ज नहीं कर सकी.

श्रीलंका के खिलाफ भारत का फॉलोऑन रिकॉर्ड

सालस्थाननतीजाभारतीय कप्तान
1987कटक जीतकपिल देव
1990चंडीगढ़ जीतमोहम्मद अजहरुद्दीन
1994लखनऊ जीतमोहम्मद अजहरुद्दीन
1994बेंगलुरु जीतमोहम्मद अजहरुद्दीन
2009कानपुर जीतएमएस धोनी
2017कोलंबो जीतविराट कोहली
2017पल्लेकेले जीतविराट कोहली
2022मोहाली जीतरोहित शर्मा
2026कोलंबो ड्रॉशुभमन गिल

ये भी पढ़ें- सितंबर 2026 में टीम इंडिया खेलेगी 6 मैच, रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे वापसी, देखें पूरा शेड्यूल

भारत ने पहली पारी में बनाए थे 503 रन

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 115 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई और भारत को 213 रनों की बढ़त मिली. लेकिन भारतीय टीम ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया और मेजबान टीम दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरी. दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए पहली पारी में शतक जड़ने वाले सोनल दिनुशा ने एक और शतक ठोक दिया.

विज्ञापन

दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 133 रनों पारी खेलकर क्रीज पर डटे रहे. उनके अलावा, श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों केशारा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो ने भी भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया. इन चारों ने मिलकर 292 गेंदों का सामना किया और भारतीय टीम विकेट के लिए तरस गई. अंत में श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों की जुझारू बल्लेबाजी के चलते मुकाबला ड्रॉ पर करा दिया और भारत के हाथों से जीत फिसल गई.

ये भी पढ़ें- MS Dhoni चुनेंगे CSK के नए हेड कोच! 20 सितंबर तक हो सकता है ऐलान, ये दिग्गज सबसे बड़े दावेदार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola