MS Dhoni चुनेंगे CSK के नए हेड कोच! 20 सितंबर तक हो सकता है ऐलान, ये दिग्गज सबसे बड़े दावेदार

CSK New Head Coach: स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स नए हेड कोच की तलाश में जुटी है. इसी बीच CSK के नए हेड कोच की नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई के नए हेड कोच के नाम का ऐलान 20 सितंबर तक किया जा सकता है.

MS Dhoni and Stephen Fleming

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? (Image: AI Generated)

MS Dhoni to finalize CSK New Head Coach: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस समय टीम के नए हेड कोच की तलाश कर रही है. लंबे समय तक CSK के मुख्य कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने पद छोड़ दिया है. फ्लेमिंग के नेतृत्व में चेन्नई ने 2023 में अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता था. हालांकि, इसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला किया.

विज्ञापन

फ्लेमिंग के जाने के बाद अब सबके मन में यही सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा? CSK के नए हेड कोच को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हैं. चेन्नई की टीम खराब प्रदर्शन और बदलाव के दौर से गुजर रही है. ऐसे में नए कोच की नियुक्ति टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है कि एमएस धोनी जल्द ही सीएसके के नए हेड कोच पर मुहर लगा सकते हैं.

विज्ञापन

20 सितंबर तक हो सकता है CSK के नए हेड कोच का ऐलान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच के नाम का ऐलान 20 सितंबर तक किया जा सकता है. पत्रकार चंद्रेश नारायणन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान TOI के वरिष्ठ पत्रकार द्वैपायन दत्ता ने CSK के अगले कोच को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी इस पद के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं. हसी 2018 से ही सीएसके के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं. वह टीम के माहौल तथा खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझते हैं.

हालांकि, हसी ने अभी तक किसी टीम के मुख्य कोच के रूप में काम नहीं किया है, लेकिन वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम और द हंड्रेड की टीम वेल्श फायर के साथ भी जुड़े रहे हैं. क्रिकेट की गहरी समझ और सीएसके मैनेजमेंट के अलावा, धोनी के साथ उनके करीबी रिश्ते उन्हें इस पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार बनाते हैं.

विज्ञापन

इन नामों पर भी हो रही चर्चा

CSK के नए हेड कोच के लिए इंग्लैंड के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन का नाम भी प्रमुख दावेदारों की लिस्ट में शामिल है. टीम के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने पहले ही संभावना जता चुके हैं कि मॉर्गन को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया जा सकता है. माइक हसी और इयोन मॉर्गन के अलावा, सीएसके के अगले मुख्य कोच के लिए ब्रेंडन मैकुलम, हेमांग बदानी, केपलर वेसेल्स और राहुल द्रविड़ जैसे नामों पर भी चर्चा हो रही है. हालांकि, चेन्नई फ्रेंचाइजी की ओर से इनमें से किसी भी नाम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Source: Dwaipayan Datta (Sr Editor, TOI - Sports), Beyond The Boundary/YouTube

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ