श्रीलंका में 157 रन बनाते ही इतिहास रचेंगे शुभमन गिल! WTC में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने का मौका

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट 15 अगस्त से होने वाला है. बतौर कप्तान शुभमन गिल के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

gill

(Photo: ANI)

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. सभी दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. अगर उनका बल्ला चल गया तो वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं. उनसे अच्छे गेम की उम्मीद भी की जा रही है. उनका रन बनाना भी जरूरी है. गिल चलेंगे तो ही भारत को श्रीलंका में सफलता मिल सकती है. खैर शुभमन अगर 157 रन बना लेते हैं तो इतिहास रच देंगे. अपने शानदार करियर में वो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

तीन हजार क्लब में शामिल होंगे शुभमन गिल

शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा सकते हैं. अगर उन्होंने दो मैचों में 157 रन बना लिए तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

WTC मैचों में गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन अभी तक किया है. 40 मैचो की 73 पारियों में उन्होंने 2843 रन बनाए हैं. उनका औसत 43.07 का रहा है. गिल 10 शतक और 8 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत मौजूद हैं. वो 2780 रन बना चुके हैं. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (2716 रन) हैं. गिल के आसपास अभी कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है तो वो इसका फायदा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

गिल के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड

बतौर कप्तान भी गिल के पास रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका है. गिल मौजूदा 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में बतौर कप्तान 8 मैचों में 950 रन बना चुके हैं. अगर गिल 50 रन बना लेते हैं तो एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में हजार रन बनाने वाले चौथे बैट्समैन बन जाएंगे. वहीं बतौर कैप्टन भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हो जाएगा. वैसे देखा जाए तो लंका के खिलाफ गिल 50 रन तो आसानी से बना देंगे. वो आराम से रिकॉर्ड अपनी झोली में डाल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ