Saransh Jain Likely to Debut: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में 165 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी और वह सीरीज में 1-0 से आगे हैं. जीत के बावजूद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं. कुलदीप यादव का प्रदर्शन पहले टेस्ट में निराशाजनक रहा था और अब उनकी जगह सारांश जैन को खेलने का मौका मिल सकता है. मैच से पहले जैन के डेब्यू के कई संकेत मिले हैं.
सारांश जैन नेट्स में बिता रहे अधिक समय
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में सारांश जैन काफी समय बिताते हुए नजर आए. उन्होंने गेंदबाजी में जमकर पसीना बहाया, जबकि सीरीज के प्रथम मैच से पहले सारांश को अभ्यास करने का इतना मौका नहीं मिला. मैच से पहले कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सारांश सिर्फ गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी का भी अभ्यास कर रहे हैं. इसके अलावा वह शैडो प्रैक्टिस करते हुए भी नजर आए. अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने हर तरह से खुद को तैयार किया, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि उनका डेब्यू कोलंबो टेस्ट में होने जा रहा है.
सारांश जैन ने सबसे पहले शुरू किया अभ्यास
सारांश जैन ने 22 अगस्त को अभ्यास सत्र में न सिर्फ लगातार पसीना बहाया, बल्कि वह अन्य खिलाड़ियों से पहले भी आ गए. उन्होंने अपना अभ्यास जल्दी शुरू कर दिया. यह संकेत है कि मैनेजमेंट ने उन्हें डेब्यू के बारे में जानकारी दी, जिस वजह से उन्होंने खुद को तैयार करने के लिए पहले ही अभ्यास शुरू कर दिया. ANI की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर ने भी नेट्स सेशन के दौरान सारांश जैन के साथ काफी समय बिताया और उन्हें कुछ टिप्स दीं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर, नया स्क्वाड आया सामने
कुलदीप यादव की लेंगे जगह?
कुलदीप यादव का प्रदर्शन गॉल टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा था. वह दो पारियों में सिर्फ 1 विकेट झटकने में सफल हुए थे. दूसरी ओर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल किया. इन दोनों का अगले मैच में खेलना लगभग पक्का है.
पहले टेस्ट में टीम इंडिया के पास तीनों लेफ्ट आर्म गेंदबाज थे. अब कुलदीप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह ऑफ स्पिनर सारांश को टीम में शामिल किया जा सकता है. सारांश न सिर्फ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करेंगे, बल्कि वह बल्ले से भी टीम इंडिया के लिए योगदान दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: कुलदीप OUT, सारांश IN… दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, गंभीर ले सकते हैं बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines