IND vs SL: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर

Sai Sudharsan: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं.

sai sudharsan yashasvi jaiswal (2)

सुदर्शन सीरीज से बाहर (Image: ANI)

Sai Sudharsan: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है. जसप्रीत बुमराह पहले ही चोटिल होने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. साई सुदर्शन के सीरीज में हिस्सा लेने पर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह पूरी तरह फिट होने में असफल रहे और इसी वजह से उन्हें श्रृंखला से बाहर करने का फैसला किया गया है.

विज्ञापन

साई सुदर्शन श्रीलंका सीरीज से बाहर

साई सुदर्शन को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद बाएं पैर में चोट आई थी. सुदर्शन श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन BCCI ने साफ कर दिया था कि फिटनेस के आधार पर ही उनका सिलेक्शन होगा. सुदर्शन BCCI के CoE में रहकर अभ्यास कर रहे थे. बताया जा रहा था कि 8 अगस्त से सुदर्शन के सीरीज खेलने को लेकर अपडेट आया. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक साई सुदर्शन पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं, जिस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

शुभमन गिल पर भी आया अपडेट

शुभमन गिल को अभ्यास करते हुए उंगली में चोट आई थी, जिस वजह से वह श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं खेल रहे हैं. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल अब ठीक हैं और उन्हें उंगली में उतना दर्द महसूस नहीं हो रहा है. टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहती है. इसी वजह से वह अभ्यास मैच से बाहर हैं लेकिन गॉल में होने वाले पहले टेस्ट के लिए फिट रहेंगे.

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ