India vs Sri Lanka Test Series: टीम इंडिया इसी महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. हालांकि, टीम में शामिल दो खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर रखा गया है, जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का नाम शामिल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिससे भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, अब सुदर्शन की चोट को लेकर टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
साई सुदर्शन की चोट पर आया बड़ा अपडेट
24 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन एड़ी में चोट लगी है और वह इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उनकी यह चोट अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सामने आई थी. हालांकि, अब वह मेडिकल टीम की निगरानी में तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और वापसी की राह पर हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सुदर्शन ने अब बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया है, जो उनकी फिटनेस में तेजी से सुधार का संकेत है. सूत्रों का मानना है कि अगर उनकी रिकवरी इसी तरह जारी रही तो वह 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
Sai Sudharsan, nursing a toe niggle, is understood to be progressing well in the build-up to the Sri Lanka Tests 🤞 pic.twitter.com/Lux8EPJHuk
साई सुदर्शन पिछले कुछ समय से भारतीय टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन भी किया है. वह भारत के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 7 टेस्ट मैचों में 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं. हालांकि, वह अभी तक अपना पहला टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं.
भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी. सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया 7 से 9 अगस्त तक कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका लोकल XI के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी. अभ्यास मैच के बाद टीम गॉल पहुंचेगी, जहां 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में होगा.
---विज्ञापन---
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.