हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में छक्कों के मामले में टॉप 3 में की एंट्री

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. छक्कों के मामले में वह गिलक्रिस्ट के बराबर थे लेकिन अब वह उनसे आगे निकल गए हैं. आइए टॉप 5 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 102 छक्के जड़े हैं (Image: ANI)

Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंत टेस्ट क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में भी ऋषभ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं. पंत ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप 3 में आ गए हैं.

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट सालों से नंबर 3 पर थे. उन्होंने 97 मैचों में कुल 100 छक्के जड़े थे. पिछले मैच में ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का 100वां छक्का जड़ा. इसी के साथ वह भारत की ओर से 100 छक्के जड़ने वाले पहले टेस्ट क्रिकेटर बन गए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट की भी बराबरी कर ली थी. अब पंत ने दिग्गज को पीछे छोड़ दिया है.

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में खबर लिखे जाने तक ऋषभ पंत ने अपनी पारी में दो छक्के जड़े हैं. इसी के साथ वह गिलक्रिस्ट से आगे निकल गए हैं. उनके नाम अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 102 छक्के हैं. खास बात यह है कि गिलक्रिस्ट ने जहां 100 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए 97 मैच लिए, वहीं ऋषभ पंत 52 मैचों में ही 102 छक्के जड़ चुके हैं. अब वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं. बता दें कि टेस्ट में ऋषभ पंत के बाद सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब मैदान पर खिलाड़ियों से भिड़े यशस्वी जायसवाल, मिचेल स्टार्क और बेन स्टोक्स से भी हो चुकी है बहस

टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 1 पर बेन स्टोक्स मौजूद हैं. उन्होंने 122 मैचों में 138 छक्के जड़े. दूसरे स्थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 107 छक्के लगाए. ऋषभ पंत जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह बहुत जल्द इन दोनों दिग्गजों से आगे निकल सकते हैं. नीचे टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 खिलाड़ियों की लिस्ट दी गई है:

विज्ञापन
  1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड): 122 मैच – 138 छक्के
  2. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड): 101 मैच – 107 छक्के
  3. ऋषभ पंत (भारत): 52 मैच – 102* छक्के
  4. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया): 93 मैच – 100 छक्के
  5. टिम साउदी (न्यूजीलैंड): 107 मैच – 98 छक्के

ये भी पढ़ें:- WTC Points Table: श्रीलंका पर जीत से टीम इंडिया को होगा जबरदस्त फायदा, फाइनल के करीब बढ़ाएंगे एक और कदम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source: Cricinfo

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola