CSK का अगला हेड कोच कौन? ये 5 विदेशी दिग्गज रेस में सबसे आगे, धोनी-ऋतुराज लेंगे आखिरी फैसला

CSK Next Head Coach Contenders: चेन्नई सुपर किंग्स को नए हेड कोच की तलाश है. आखिरी फैसला एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और टीम मैनेजमेंट मिलकर लेंगे. आइए 5 दिग्गजों के बारे में जानते हैं, जो CSK के अगले हेड कोच बन सकते हैं.

faf du plessis albie morkel
1 / 6

CSK Next Head Coach Contenders: स्टीफन फ्लेमिंग अब चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच नहीं हैं. वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में काम कर रहे हैं. फ्लेमिंग की विदाई के बाद CSK को एक नए कोच की तलाश है. रिपोर्ट्स के अनुसार CSK एक विदेशी कोच की तलाश कर रही है. यह खबर भी सामने आ रही है कि एमएस धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर फैसला लेंगे कि कौन अगला कोच बन सकता है. आइए 5 विदेशी दिग्गजों के बारे में जानते हैं, जो CSK का अगला हेड कोच बन सकते हैं. (Image: Instagram/albiemorkel81 and ANI)

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम

ब्रेंडन मैकुलम2 / 6

ब्रेंडन मैकुलम CSK के पूर्व खिलाड़ी हैं और टीम के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं. अभी वह इंग्लैंड टीम के हेड कोच हैं, लेकिन जल्द ही यह पद छोड़कर CSK से जुड़ सकते हैं. वह टीम के खेलने का अंदाज बदल सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

एल्बी मोर्केल

एल्बी मोर्केल3 / 6

एल्बी मोर्केल CSK के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्हें हाल ही में जोबर्ग सुपर किंग्स का हेड कोच बनाया गया. उन्हें अब IPL में चेन्नई सुपर किंग्स का भी हेड कोच भी नियुक्त किया जा सकता है. उनके धोनी के साथ रिश्ते काफी अच्छे हैं और उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान का सपोर्ट मिल सकता है. (Image: Instagram/albiemorkel81)

माइक हसी

माइक हसी4 / 6

माइक हसी सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और वह 2018 से टीम के बल्लेबाजी कोच हैं. उनका एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रिश्ता काफी अच्छा है. स्टीफन फ्लेमिंग के अलविदा कहने के बाद माइक हसी को प्रमोट किया जा सकता है. (Image: Instagram/mhussey393)

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस5 / 6

फाफ डु प्लेसिस इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं. हाल ही में उन्हें JSK ने रिलीज कर दिया. उनके लिए MLC 2026 भी अच्छा नहीं गया था. इसी वजह से वह अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट को बतौर प्लेयर अलविदा कहकर CSK के हेड कोच के रूप में नई शुरुआत कर सकते हैं. धोनी का उन्हें पूरा सपोर्ट भी मिलेगा. (Image: ANI)

जैक कैलिस

जैक कैलिस6 / 6

जैक कैलिस सालों तक KKR के साथ रहे हैं और उन्हें कोचिंग का काफी अनुभव है. अभी वह किसी टीम के साथ नहीं हैं और CSK इसी वजह से उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन