भारत-पाकिस्तान समेत ये 10 टीमें 2027 World Cup के लिए फाइनल, 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का टूटा दिल

Teams Qualified for World Cup: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी, जिसमें से 10 टीमों के नाम फाइनल हो गए हैं. आइए अगले वर्ल्ड कप में डायरेक्टर एंट्री पाने वाली सभी 10 टीमों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

afg ind pak

10 टीमें हुई क्वालीफाई (Image: ANI)

Teams Qualified for 2027 World Cup: 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. ICC ने इस बार बड़े स्तर पर टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप का आयोजन होगा. इस बड़े टूर्नामेंट में 9 टीमें पहले ही जगह पक्की कर चुकी थीं. वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुख्य रूप से प्रतियोगिता थी. अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया. अब वेस्टइंडीज को मजबूरन क्वालीफायर खेलना पड़ेगा.

विज्ञापन

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 10 टीमें

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिल गया है. ICC के नियमों के अनुसार 10 टीमों को वर्ल्ड कप में सीधे जगह मिलेगी, दो मेजबानों को हटाकर वनडे रैंकिंग की टॉप 8 टीमें वर्ल्ड कप में सीधे जगह बना सकती है. अफगानिस्तान रैंकिंग में नीचे था लेकिन आयरलैंड को हराने के बाद वह 8वें स्थान पर आ गए और वर्ल्ड कप में जगह बना ली. नीचे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सभी 10 टीमों की लिस्ट है:

विज्ञापन
  • दक्षिण अफ्रीका (मेजबान)
  • जिम्बाब्वे (मेजबान)
  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • पाकिस्तान
  • इंग्लैंड
  • बांग्लादेश
  • श्रीलंका
  • अफगानिस्तान

ये भी पढ़ें:- सिर्फ 12 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

2027 के वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए 4 स्पॉट खाली

2027 के वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 10 फाइनल हो गई है. बचे हुए 4 स्थानों के लिए 10 टीमों के बीच क्वालीफायर होगा, जिसमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड का स्पॉट पक्का है. इसके अलावा क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की टॉप चार और क्वालीफायर प्ले-ऑफ की टॉप 4 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 10 टीमों के बीच 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच क्वालीफायर का आयोजन होगा और पता चलेगा कि कौन सी 4 टीमें वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने में सफल होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ