IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम के मैच विनर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बड़ी गलती कर दी. जडेजा पहले भी ये गलती करते थे, लेकिन हाल के समय में उन्होंने इसमें सुधार किया था. हालांकि गॉल टेस्ट में उन्होंने जब ये गलती दोहराई, तो टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई हैं. श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा चौथे दिन ही पवेलियन लौट सकते थे. ऐसे में टीम इंडिया चौथे दिन में ही 6 से 7 विकेट अपने नाम कर सकती थी.
रवींद्र जडेजा ने चौथे दिन की बड़ी गलती
श्रीलंका की टीम चौथी पारी में 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. ऐसे समय में टीम ने शुरुआत में बैक टू बैक विकेट भी गंवाया. टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को स्लिप में केएल राहुल के हाथों आउट करा दिया था. टीम इंडिया विकेट गिरने के बाद जश्न मनाने लगी थी, लेकिन उसी समय अंपायर ने नो बॉल का इशारा कर दिया.
जिसके कारण ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को दिल टूट गया. हालांकि उसके बाद मानव सुथार ने 22वें ओवर में भी विकेट हासिल किया. लेकिन कप्तान धनंजय डी सिल्वा चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 73 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उनके मैदान पर होने की वजह से ही श्रीलंका के फैंस की उम्मीदें जिंदा हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: जायसवाल से लेकर गिल तक, दूसरी पारी में फ्लॉप हुए ये 5 खिलाड़ी
आखिरी दिन बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं श्रीलंकाई कप्तान
गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन बारिश के भी आसार हैं. ऐसे में अगर श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 5वें दिन लंबी बल्लेबाजी कर दी, तो उनकी टीम मैच को ड्रॉ करा सकती है. ऐसे में टीम इंडिया के हाथों से जीता हुआ मुकाबला निकल सकता है. हालांकि आखिरी दिन दिग्गज रवींद्र जडेजा अपनी गलती को सुधारना चाहेंगे. जिससे जल्द से जल्द टीम इंडिया 6 विकेट अपने नाम करे. फिलहाल युवा गेंदबाज मानव सुथार से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं. वो पहले ही इस मैच में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के आखिरी दिन इन 5 खिलाड़ियों पर होगी टीम इंडिया की नजरें, जीत कर सकते हैं और आसान
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines