IND vs SL: गॉल टेस्ट के आखिरी दिन इन 5 खिलाड़ियों पर होगी टीम इंडिया की नजरें, जीत कर सकते हैं और आसान

IND vs SL: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जो फॉर्म हासिल की थी. उसे टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भी जारी रखा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के पास गॉल टेस्ट के 5वें और आखिरी दिन बड़ी जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है.

India Test Team (PIC Credit -AI)
1 / 6
India Test Team (PIC Credit -AI)

IND vs SL: टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के खराब फॉर्म को देखकर ही बड़े सवाल उठ रहे थे. हालांकि गॉल टेस्ट में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने इन सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है. गॉल टेस्ट मैच में भारत जीत से बस 6 कदम ही दूर है. ऐसे में टीम के स्टार खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका है. कप्तान शुभमन गिल को अपने स्टार खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट के पास इस ऐतिहासिक मुकाबले को और भी यागदार बनाने का मौका है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 2 / 6

कृष्णा ने भी अब तक गॉल टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है. स्पिनरों को कृष्णा ने बहुत ज्यादा सपोर्ट दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा को भी 2 विकेट अब तक इस मैच में मिले हैं. कृष्णा आखिरी दिन भी कमाल कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

मानव सुथार

मानव सुथार 3 / 6

युवा ऑलराउंडर मानव सुथार अब तक इस टेस्ट मैच में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं. ऐसे में वो बचे हुए 6 विकेट में से भी कुछ अपने नाम कर सकते हैं. मानव सुथार को गॉल की पिच से सबसे ज्यादा मदद मिल रही है. जिसका वो फायदा उठा रहे हैं. (Pic Credit- ANI)

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 4 / 6

युवा स्पिनर कुलदीप यादव को भले ही सिर्फ 1 विकेट मिला है, लेकिन उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान किया है. ऐसे में गॉल टेस्ट मैच के आखिरी दिन कुलदीप यादव भी कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा5 / 6

दिग्गज रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किया था. अब वो दूसरी पारी में भी कुछ ऐसा ही करना चाहेंगे. जडेजा को भी इस पिच से मदद मिल रही है. ऐसे में भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं.  (Pic Credit- ANI) 

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 6 / 6

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी अब तक गॉल टेस्ट मैच में 2 विकेट हासिल किए हैं. सिराज ने श्रीलंका के बल्लेबाजों के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की है. सिराज फिलहाल बहुत ही अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन