IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम गॉल टेस्ट मैच में एक समय बैक टू बैक विकेट गिरने के कारण फंस गई थी. ऐसे समय में ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे. उस समय उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अहम 51 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम 450 रनों का आंकड़ा पार कर सकी. इस शानदार पारी के कारण उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है. दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज खोला है. इसके अलावा ड्रेसिंग रूम में भी राज बताया है.
कप्तान और कोच की ध्रुव जुरेल ने की तारीफ
गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ध्रुव जुरेल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां पर उन्होंने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘सच कहूं तो मुझ पर कोई दबाव नहीं था. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान यही है कि मैं देश के लिए खेल रहा हूं. जब भी मैं कप्तान या मुख्य कोच से बात करता हूं, वे हमेशा बताते हैं कि मुझे क्या करना है और मैच की स्थिति क्या है। उसी हिसाब से खेलने के लिए कहते हैं. बल्लेबाजी करने से पहले मैं किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के बारे में नहीं सोचता. मैं सिर्फ मैदान पर जाकर वही करने की कोशिश करता हूं, जिसकी टीम को जरूरत होती है.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को जीत के लिए तीसरे दिन करने होंगे ये 3 काम, अब गेंदबाजों की है बारी
शानदार बल्लेबाजी के पीछे का खोला राज
ध्रुव जुरेल ने गॉल के मुश्किल विकेट पर श्रीलंकाई स्पिनरों का सामना किया. उसके बाद भी शानदार पारी खेली. जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘हम यहां 10 दिन पहले आ गए थे. हमने कोलंबो में अभ्यास किया और उससे पहले भारत ए के लिए खेले. यहां हमने चार-पांच अभ्यास सत्र भी किए. ऐसी पिचों पर जितना ज्यादा बल्लेबाजी करें, उतने ही बेहतर होते हैं. इससे मेरी बल्लेबाजी में सुधार हुआ, यहां के माहौल और परिस्थितियों को समझने में मदद मिली. यह अनुभव वास्तव में काफी उपयोगी रहा.’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए 9 रन तो बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, 19 सालों के बाद होगा ऐसा
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
3 mins agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
31 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
53 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines