IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

IND vs SL: चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद से ही भारतीय टीम टेस्ट में नंबर 3 के बल्लेबाज की तलाश में लगी थी. कई बल्लेबाजों को इस नंबर के लिए आजमाया जा रहा था. जिसमें अब जाकर टीम को सफलता मिली है. पडिक्कल ने टीम की तलाश अब खत्म कर दी है.

Devdutt Padikkal
1 / 6
Pic Credit- ANI

 

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका की टीमें गॉल में आमने-सामने हैं. जहां पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अकेले दम पर ही संभाल लिया. पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी पडिक्कल ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. इसी के साथ पडिक्कल अब दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.  (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

गॉल में पार किया 150+ का आंकड़ा

गॉल में पार किया 150+ का आंकड़ा 2 / 6

उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस मुकाबले में 150 रनों का आंकड़ा पार किया. वो श्रीलंका में ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा ने ये कारनामा किया था.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा को छोड़ा पीछे

चेतेश्वर पुजारा को छोड़ा पीछे 3 / 6

श्रीलंकाई सरजमीं पर बतौर भारतीय टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 203 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग के नाम भी 201 रन दर्ज है. वहीं शिखर धवन के नाम 190 रन है. वहीं देवदत्त पडिक्कल के नाम 167 रन है. चेतेश्वर पुजारा के नाम 153 रन थे.  (Pic Credit- ANI) 

स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे देवदत्त

स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे देवदत्त 4 / 6

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाकर स्टंप आउट हुए थे. इस लिस्ट में पडिक्कल अब दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल इस मुकाबले में 167 रन बनाकर स्टंप आउट हो गए हैं.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

अपनी पहली पारी में रच दिया इतिहास

अपनी पहली पारी में रच दिया इतिहास5 / 6

15 अगस्त के दिन शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. पडिक्कल ने अपने तीसरे ही मुकाबले में शतक जड़ दिया है. अपने पहले शतक में पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली है. (Pic Credit- ANI) 

पडिक्कल ने भुनाया बड़ा मौका

पडिक्कल ने भुनाया बड़ा मौका 6 / 6

साई सुदर्शन की इंजरी के कारण देवदत्त पडिक्कल को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला है. आपको बता दें कि 19 टेस्ट मैच के बाद भारत के किसी नंबर 3 के बल्लेबाज ने शतक जड़ा है. ऐसे में पडिक्कल के पास अब अपनी जगह पक्की करने का मौका है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन