Farveez Maharoof on Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. हाल ही में हुए प्रैक्टिस मैच में भी टीम ने जीत दर्ज की. श्रीलंका में स्पिनर्स का हमेशा बोलबाला रहा है. बल्लेबाजों ने भी बड़ी पारियां खेली हैं. खैर टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पंत श्रीलंका के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.
फरवीज महरूफ ने श्रीलंका को दी सलाह
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत के दौरान फरवीज महरूफ ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने श्रीलंका के लिए सबसे बड़ा खतरा ऋषभ पंत को बताया. आप सभी जानते हैं कि पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके पास गेम का पलटने का हुनर है. महरूफ इस बात को अच्छे से समझते हैं. उन्होंने श्रीलंकाई टीम को पंत को हल्के में ना लेने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: मिचेल मार्श का ऐतिहासिक कारनामा, द हंड्रेड में 400 रन बनाने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी
‘ऋषभ पंत से बचकर रहें‘
महरूफ ने कहा, ”ऋषभ पंत अकेले दम पर मैच को पलटने का दम रखते हैं. अगर मैं श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में होता तो सबसे ज्यादा चिंता पंत की करता. वो 30 से 45 मिनट में अकेले ही मैच बदलने की क्षमता रखते हैं. हमने कई बार पंत को ऐसा करते हुए देखा है. पंत को हमेशा आक्रामक गेम खेलने की पूरी आजादी मिलती है और ये चीज उन्हें बहुत खतरनाक बनाती है.”
विजेता को लेकर भविष्यवाणी
फरवीज महरूफ ने टीम इंडिया को बहुत मजबूत बताया है. उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के विजेता को लेकर भी भविष्यवाणी की. महरूफ ने कहा, “भारत के लिए रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर मौजूद हैं और ये टीम को ज्यादा मजबूती देती है. इसके बावजूद ये टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म होगी. टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या सबसे बड़ी चुनौती होंगे. गॉल में उनका प्रदर्शन हमेशा बेहतरीन रहा है.”
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड? शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल रच सकते हैं इतिहास
संबंधित खबरें
प्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
5 mins agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
32 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
54 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
1 hr agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
1 hr agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines