IND vs SL: दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, श्रीलंका के खिलाफ लगाया लगातार दूसरा शतक
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी की वाहवाही लूट ली है. उन्होंने पहली पारी में शानदार शतक लगाया है. उनकी बदौलत टीम इंडिया की टेस्ट में मजबूत स्थिति हो गई है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 23, 2026 17:13
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 23, 2026 17:13
Share :
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया करियर का दूसरा शतक (Image: Instagram/indiancricketteam)
---विज्ञापन---
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज से कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. देवदत्त पडिक्कल एक बार फिर छा गए हैं. उन्होंने पहले दिन शानदार शतक लगाकर फैंस को खुश कर दिया है. श्रीलंका के खिलाफ ये लगातार उनका दूसरा शतक है. इससे पहले गॉल टेस्ट में भी उन्होंने सेंचुरी जड़ी थी. पडिक्कल के करियर का ये दूसरा शतक है. उन्होंने अपनी पारी से टीम इंडिया को विशाल स्कोर की तरफ बढ़ा दिया है.
देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर तेजतर्रार शुरुआत दी. उन्होंने 45 रन बनाए. केएल राहुल इस बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वो 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने क्रीज पर कदम रखा. पडिक्कल ने अपनी पुरानी फॉर्म जारी रखी. श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज उन्हें परेशान नहीं कर पाया. श्रीलंकाई स्पिनर्स का तो उन्होंने अपनी तकनीक से हाल बेहाल कर दिया. सभी बेबस नज़र आए.
---विज्ञापन---
देवदत्त पडिक्कल का साथ इस बार शुभमन गिल ने दिया. उन्होंने अर्धशतक लगाया. दोनों के बीच 120 रनों की शानदार साझेदारी हुई. वहीं पडिक्कल ने 70वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 168 गेंदों में अपने करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकी. वैसे पडिक्कल को शुरुआत में जीवनदान भी मिले, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. पडिक्कल ने आउट होने से पहले 193 गेंदों में 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 10 चौके लगाए.
HUNDRED AT GALLE ✅ HUNDRED AT COLOMBO ✅
PADIKKAL IS RULING – Number 3 in Tests cricket is sealed by Devdutt Padikkal. pic.twitter.com/hC4VYcAS7S
देवदत्त पडिक्कल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत ही शानदार रही थी. उन्होंने श्रीलंका-11 के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक लगाकर नंबर-3 की पोजिशन के लिए दावेदारी ठोक दी थी. पहले टेस्ट में उन्हें मौका भी मिला. उन्होंने पहली पारी में 167 रन और दूसरी पारी में 44 रन बनाए. गॉल टेस्ट में भारतीय टीम की जीत के हीरो पडिक्कल रहे थे.
पडिक्कल के टेस्ट करियर का ये चौथा मैच है और उसमें से दो उन्होंने शतक जड़ दिए हैं. उन्हें 2024 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था. इसका उन्होंने खूब फायदा उठाया है. पडिक्कल ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है. नंबर तीन पर खेलते हुए लगातार दो मैचों में उन्होंने शतक लगाया है. इससे पहले दो टेस्ट मैचों में शतक लगाने का कारनामा चेतेश्वर पुजारा ने किया था.
---विज्ञापन---
PADIKKAL – 117(193) AT COLOMBO 🫡
He has sealed it for India, one of the finest Hundreds in WTC for India as it's a must win match for Shubman Gill & his team. pic.twitter.com/RyJ5Jik4Gj