IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे ऋषभ पंत? भारत को लगा बड़ा झटका

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया. मैच के दौरान ऋषभ पंत बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए. आइए आपको बताते हैं कि उनके साथ क्या हुआ.

Rishabh Pant

पंत को दूसरे टेस्ट में जाना पड़ा मैदान से बाहर (Photo: AI Generated)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और अब टीम बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर हो गई है. खैर इस बीच टीम को एक बड़ा झटका भी लग गया है. तीसरे सेशन में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बिना आउट हुए पवेलियन लौट गए. पंत बढ़िया बल्लेबाजी के मूड में भी लग रहे थे.

विज्ञापन

ऋषभ पंत हुए रिटायर्ड हर्ट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है. यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने अपनी क्लास दिखाई. भारत अब बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है. गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर ऋषभ पंत आए. तीन रन बनाने के बाद वो वापस पवेलियन चले गए. दरअसल लाहिरू कुमारा के 58वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया लेकिन पंत की कलाई में चोट लग गई. चोट इतनी खतरनाक थी कि थोड़ी देर मैच को ही रोकना पड़ा.

विज्ञापन

दरअसल कुमारा ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी और पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद पंत के ग्लव से लगने के बाद लेग साइड की तरफ कीपर की ओर चली गई. पंत को इसके बाद दर्द का अहसास हुआ. ऐसा लगा कि गेंद सीधे उनकी कलाई की हड्डी पर लग गई. सूजन रोकने के लिए फिजियो तुरंत मैदान पर आइस पैक लेकर आए. मैच कुछ देर तक रूका रहा. पंत की कलाई पर टेप भी लगाया गया. पंत का दर्द बिल्कुल भी कम नहीं हुआ. बाद में अंपायर ने उनसे बात की. पंत ने इसके बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया.

विज्ञापन

पहले टेस्ट में किया था शानदार प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाए. पंत ने पहले टेस्ट में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी. उन्होंने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया था. टीम इंडिया की जीत में पंत की पारी का अहम योगदान था. पंत का दूसरे टेस्ट में मैदान से बाहर जाना चिंता का विषय है. पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वो किसी भी समय मैच का रूख पलट सकते हैं. पंत की चोट को लेकर कोई ना कोई अपडेट जरूर दिया जाएगा. उम्मीद है कि वो ठीक होकर जल्द से जल्द दोबारा मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ