हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: फ्री में कैसे देखें कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

IND vs SL Free Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है. चौथे दिन के खेल पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. एक ऐसा तरीका है, जिससे यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन
फ्री में देख पाएंगे कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल (Image: ANI)

IND vs SL Free Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उनका लक्ष्य दूसरा मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में आगे बढ़ना है. अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन दूसरे टेस्ट मैच में काफी शानदार रहा है और श्रीलंका बैकफुट पर नजर आ रही है. मैच अभी रोमांचक मोड़ पर है और टीम इंडिया चौथे दिन डॉमिनेट करना चाहेगी. इस मैच को देखने के लिए अमूमन किसी न किसी तरह से पैसे खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि, एक ऐसा तरीका है, जिससे यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है.

कब और कहां देखें IND vs SL टेस्ट?

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. फैंस इस मैच का आनंद सोनी लिव ऐप पर भी अलग-अलग भाषाओं में ले सकते हैं. हालांकि, इन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मैच देखने के लिए पैसे खर्च करने होते हैं. बता दें कि चौथे दिन का खेल सुबह 10 बजे शुरू होगा.

फ्री में कैसे देखें मैच?

अगर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो डीडी फ्री डिश पर मैच का मुफ्त में आनंद उठा सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का फ्री में लाइव प्रसारण किया जा रहा है. डीडी फ्री डिश में कोई मासिक सब्सक्रिप्शन या रिचार्ज नहीं कराना होता है. डिश खरीदते समय ही पैसा लगता है, इसके बाद मुफ्त में उपलब्ध सभी चैनल देखे जा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चौथे दिन टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं हीरो, गेम पलटने का रखते हैं दम

मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट में मजबूत स्थिति में है. उनके पास अभी 238 रनों की बढ़त है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी पारी घोषित कर दी थी. जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 83.4 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए. तीन दिनों का खेल हो गया है और मैच पर बारिश का साया रहा है. चौथे दिन भी बारिश की संभावना है और कुछ घंटों का खेल बारिश की भेंट चढ़ सकता है. टीम इंडिया अपनी इस बढ़त को बनाए रखना चाहेगी. देखना होगा कि अगले दो दिनों में मैच का कोई नतीजा निकलता है या नहीं. टीम इंडिया को जीत की सख्त जरूरत है और उन्हें उस हिसाब से प्लान बनाना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चौथे दिन का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola