IND vs SL: चौथे दिन टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं हीरो, गेम पलटने का रखते हैं दम

IND vs SL: टीम इंडिया ने अब तक श्रीलंका दौरे पर गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब 2-0 से सीरीज को जीतने के बहुत ही करीब पहुंच गई है. अगर चौथे दिन टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो जीत पक्की नजर आ रही है.

Team India
1 / 6
कोलंबो टेस्ट मैच का चौथा दिन इन 5 खिलाड़ियों के लिए रहना होगा खास (Pic Credit- ANI)

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका की टीम ने 265 रनों पर ही 8 विकेट गंवा दिए हैं. पहली पारी में श्रीलंका अभी भी 238 रनों से पीछे हैं. फिलहाल टीम फॉलोऑन बचाने के लिए खेलती हुई नजर आ रही है. ऐसे में टीम इंडिया के पास चौथे दिन ही इस मुकाबले को खत्म करने का सुनहरा मौका है. अगर टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों ने चौथे दिन कोलंबो में अच्छा प्रदर्शन किया, तो जीत बहुत ही करीब नजर आ रही है. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

मानव सुथार

मानव सुथार 2 / 6

श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में अब तक मानव सुथार ने 13 विकेट लिए हैं. श्रीलंका के बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में परेशानी हो रही है. जिसका फायदा सुथार चौथे दिन भी उठाना चाहेंगे. सुथार इस मुकाबले में अभी भी 5 विकेट लेने के करीब नजर आ रहे हैं. ऐसे में चौथे दिन वो टीम इंडिया के लिए हीरो बन सकते हैं. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 3 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कोलंबो टेस्ट मैच में अब तक 3 विकेट हासिल किए हैं. इस मुकाबले में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. चौथे दिन नई गेंद के साथ कृष्णा कमाल कर सकते हैं. कृष्णा के पास भी पहली पारी में 5 विकेट हॉल  लेने का सुनहरा मौका है. कृष्णा को इस पिच से भी मदद मिल रही है. (Pic Credit- ANI) 

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज4 / 6

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस मैच में भले ही अब तक सिर्फ 1 ही विकेट लिया है. लेकिन वो अपने बाउंसर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. ऐसे में वो चौथे दिन बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. सिराज ने हाल के समय में श्रीलंका के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा5 / 6

स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी भले ही अब तक 1 ही विकेट इस मैच में लिया है, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. जडेजा भी चौथे दिन टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम गेंदबाज होने वाले हैं. जडेजा एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर इस मैच का रुख पलट सकते हैं. जडेजा ने पहले मुकाबले में भी ऐसे ही मैच पलटा था. (Pic Credit- ANI) 

शुभमन गिल

शुभमन गिल 6 / 6

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होने वाली है. नई गेंद लेने से लेकर गेंदबाजी में बदलाव तक का फैसला गिल को ही करना है. ऐसे में उनके फैसले इस मैच को पूरी तरह से बदल सकते हैं. जिसके कारण ही 5वें दिन बतौर कप्तान शुभमन गिल की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होने वाली है. गिल को बहुत ही समझदारी के साथ सारांश जैन का भी इस्तेमाल करना होगा.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन