IND vs SL: चौथे दिन का खेल बिगाड़ सकती है बारिश, कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs SL, 2nd Test Day 4 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है. चौथे दिन बारिश की संभावना बहुत अधिक है. आइए जानते हैं कि चौथे दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा.

ind vs sl weather report

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल बिगाड़ सकती है बारिश (Image: ANI)

IND vs SL, 2nd Test Day 4 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरुआती 3 दिन काफी रोमांचक साबित हुए लेकिन बारिश का समय-समय पर खलल देखने को मिला. टीम इंडिया अभी मैच में आगे चल रही है और उनका लक्ष्य चौथे दिन श्रीलंका को जल्द से जल्द ऑलआउट करके बड़ा स्कोर बनाना होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से कोलंबो टेस्ट में भारत के लिए जीत काफी महत्वपूर्ण है. इसी वजह से टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि बारिश हो. आइए जानते हैं कि चौथे दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा.

विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश ने बढ़ाई टेंशन

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश की संभावना बहुत अधिक है. सुबह 10 बजे से मैच शुरू होगा और बारिश की संभावना 49% है. शाम में बरसात की आशंका 53% है. चौथे दिन कोलंबो का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आसमान काले बादलों से घिरा रहेगा. ऐसे में चौथे दिन के खेल के कुछ घंटे बारिश की भेंट चढ़ सकता है. नीचे हर घंटे बारिश की संभावना दी गई है:

विज्ञापन
  • सुबह 10 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • सुबह 11 बजे: 74% बारिश की संभावना
  • दोपहर 12 बजे: 67% बारिश की संभावना
  • दोपहर 1 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • दोपहर 2 बजे: 56% बारिश की संभावना
  • दोपहर 3 बजे: 63% बारिश की संभावना
  • दोपहर 4 बजे: 45% बारिश की संभावना
  • दोपहर 5 बजे: 53% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: चौथे दिन टीम इंडिया के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं हीरो, गेम पलटने का रखते हैं दम

टीम इंडिया के पास 238 रनों की बढ़त है

कोलंबो टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन, ऋषभ पंत ने 63 रन, रवींद्र जडेजा ने 43 रन की पारी खेली.

विज्ञापन

जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है. पसिन्दु सूरियाबंदारा ने 80 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सोनल दिनुशा अभी 85 रन पर नाबाद हैं. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार बेहद सफल रहे हैं. दोनों ने 3-3 विकेट झटके. अब टीम इंडिया चौथे दिन जल्द से जल्द दो विकेट लेकर बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी. भारत को जीत दर्ज करने के लिए थोड़ा आक्रामक रवैया अपनाना होगा.

विज्ञापन

Image: AccuWeather.com

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ