IND vs SL, World Cup 2023: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के अपने सातवें मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर चौके से खाता खोला लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए। पर इस दौरान मैच में श्रीलंका के खिलाड़ी काली और नीली दोनों पट्टी अलग-अलग हाथ पर बांधे दिखे। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी उसी नीली पट्टी (ब्लू बैंड) के साथ मैदान पर उतरे।
क्या है नीली और काली पट्टी का राज?
अब सवाल यह है कि आखिर इन नीली और काली पट्टी का क्या राज है। वैसे अक्सर काली पट्टी तो किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी जाती है। पर फैंस इस नीली पट्टी को देखकर शायद कंफ्यूज हो गए। तो आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के एक सुपरफैन अंकल पर्सी का निधन हो गया था। श्रीलंका की टीम के खिलाड़ियों ने अंकल पर्सी को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधी। साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने UNICEF (United Nations International Children’s Emergency Fund) से जुड़ी एक खास मुहिम के तहत नीली पट्टी बांधकर उतरे। इस मैच को एक खास नाम One Day 4 Children भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK: Semifinal में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, बन रहे ये खास समीकरण!
इस मैच में श्रीलंका की टीम के पास आखिरी मौका है अगर उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है। श्रीलंकाई टीम ने इससे पहले छह में से 2 मैच जीते हैं। जबकि टीम इंडिया सभी छह मुकाबले जीतकर आई है। ऐसे में भारत को आज जीत सेमीफाइनल का टिकट भी दिला सकती है। वहीं श्रीलंकाई टीम खुद को सेमीफाइनल की रेस में बनाए रहना चाहेगी। वर्ल्ड कप 2023 का यह 33वां मुकाबला है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी आमने-सामने थींं।
यह भी पढ़ें:- रिंकू सिंह का धमाल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आग उगल रहा बल्ला..चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान
दोनों टीमों की Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जेडजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, सदीरा समराविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असलंका, दुसन हेमंता, एंजेलो मैथ्यूज, कसुन रजिथा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines