T20 में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर ठोकने वाले 5 धाकड़ बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय शामिल

टी20 क्रिकेट में आए दिन बड़े रिकॉर्ड बन रहे हैं. बहुत जल्द ये टूट भी रहे हैं. इस फॉर्मेट में पचास से ज्यादा स्कोर बनाना बहुत बड़ी बात होती है. यहां हम आपको कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया है.

cricket
1 / 6

Most 50 Plus Scores In T20: टी20 फॉर्मेट में बड़ी पारियां खेलना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. कोई अगर ये कारनामा करता है तो फिर टीम को जीत भी मिल जाती है. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल मैच, IPL और अन्य टी20 लीग्स में खूब रन बनाए हैं. ये जब भी मैदान पर उतरे तब इनके बल्ले ने कोहराम मचाया है. खासतौर पर IPL के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें होती हैं. अब तो हर जगह टी20 लीग होने लग गए हैं. खैर यहां हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होने टी20 में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाया है. (Photo: Virat Kohli Instagram)

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 2 / 6

इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का नाम है. उन्होंने टी20 फॉर्मेट में हमेशा कमाल की बल्लेबाजी की है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 128 बार 50 से अधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाए हैं. वॉर्नर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी काफी मुश्किल होगा. (Photo: ANI)

विज्ञापन

विराट कोहली

विराट कोहली3 / 6

क्रिकेट का कोई ऐसा रिकॉर्ड लिस्ट नहीं है जिसमें विराट कोहली का नाम ना हो. टी20 में सबसे ज्यादा बार अधिक स्कोर करने के मामले में विराट दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 120 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाया है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कोहली हैं. उन्होंने हमेशा अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई है. (Photo: Indian Cricket Team Instagram)

जोस बटलर

जोस बटलर4 / 6

जोस बटलर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के दम पर टी20 में नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. हाल ही में वो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं. वो सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने ये कारनामा 115 बार किया है. वो दुनिया सबसे बेहतरीन ओपनर माने जाते हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

बाबर आजम

बाबर आजम5 / 6

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भी लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं. टी20 में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है. वो 114 बार 50 से अधिक स्कोर बना चुके हैं. उनकी इंटरनेशनल मैचों में बढ़िया स्कोर किया है. बाबर 42 बार पचास से अधिक स्कोर इंटरनेशनल मैचों में बना चुके हैं. कहीं ना कहीं ये उनकी क्लास को दर्शाता है. (Photo: AI Generated)

क्रिस गेल

क्रिस गेल6 / 6

क्रिस गेल दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके देखकर गेंदबाज कांपते हैं. वो टी20 में 110 से ज्यादा 50 का स्कोर बना चुके हैं. गेल ने 22 शतक भी लगाए हैं. IPL में उनकी 175 रनों की ऐतिहासिक पारी को कोई नहीं भूल सकता है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन