टीम इंडिया की तैयारियों पर मंडराया संकट! IND vs SL XI वॉर्म-अप मैच पर बारिश का खतरा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी टीम को मजबूत करने के लिए 7 अगस्त से कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलने वाली है. लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे टीम इंडिया की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.

India Test Team (PIC Credit - AI)

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka XI Warm-up Match Weather Report: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. कोलंबो में होने वाला यह मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंकाई परिस्थितियों और स्पिन फ्रेंडली पिचों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन

लेकिन इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और शुक्रवार सुबह से लेकर रविवार दोपहर तक कोलंबो में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में यह वार्म-अप मैच का काफी समय बारिश की भेंट चढ़ सकता है, जिससे टीम इंडिया की तैयारियों पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना करीब 90 प्रतिशत है और लगभग 9.4 मिमी बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि 78 प्रतिशत तक नमी रहने की उम्मीद है. आसमान में करीब 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और विजिबिलिटी घटकर लगभग 5 किलोमीटर रह सकती है.

वहीं, दोपहर में भी मौसम में ज्यादा सुधार के आसार नहीं हैं. बारिश की संभावना 70 प्रतिशत बनी हुई है और करीब 4.9 मिमी अतिरिक्त बारिश हो सकती है. तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ तेज हवाएं चलने और घने बादल छाए रहने का अनुमान है. इसके चलते मैच में कई बार रुकावट आ सकती है और कम समय तक खेल होने से सीरीज की तैयारियों पर असर पड़ेगा.

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले बेहद अहम है यह मुकाबला

श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉले में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले यह वॉर्म-अप मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर बल्लेबाजों के लिए यह श्रीलंकाई परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खुद को तैयार करने का मौका है. पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के स्पिन आक्रमण के सामने भारतीय बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहता है कि खिलाड़ी मैच जैसी परिस्थितियों में श्रीलंकाई पिचों पर अधिक से अधिक समय बिताएं.

कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पहले ही स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास कर चुके हैं, लेकिन मैच में मिली चुनौती उनकी असली परीक्षा होगी. इस अलावा, यह मैच भारतीय गेंदबाजों के लिए भी स्थानीय परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका होगा. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मानव सुथार और सारांश जैन भी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शतरंज की दुनिया में फिर बजा भारत का डंका, प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता बड़ा खिताब

IND vs SL XI Warm-up Match: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.

श्रीलंका XI: निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविन्दु रसंथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिता विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंदरा और केशरा नुवांथा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ