हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: बुमराह बाहर, अब टीम इंडिया में होगी इस धाकड़ गेंदबाज की एंट्री! श्रीलंका दौरे पर चमकेगी किस्मत?

Jasprit Bumrah Replacement: जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब बुमराह के संभावित रिप्लेसमेंट का खुलासा हो गया है. 29 साल का स्टार गेंदबाज टीम से जुड़ सकता है.

विज्ञापन
कौन लेगा बुमराह की जगह? (Image: ANI)

Jasprit Bumrah Replacement: श्रीलंका और भारत के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बुमराह भारत के प्रमुख गेंदबाज हैं और टीम में उनकी कमी पूरी करना लगभग असंभव है. हालांकि, बुमराह की जगह चयनकर्ताओं को किसी और गेंदबाज को टीम में शामिल करना ही होगा. बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में 29 साल के आकिब नबी की टीम में एंट्री हो सकती है.

क्या बुमराह की जगह लेंगे आकिब?

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को अपने बाएं घुटने में दर्द महसूस हुआ. इसी वजह से मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने की सलाह दी है और BCCI के अधिकारी भी बुमराह की फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. इसी वजह से बुमराह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. TOI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आकिब नबी को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर का यह तेज गेंदबाज टीम से जुड़ सकता है. अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी जल्द ही बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. आकिब नबी पिछले काफी समय से इंडिया A टीम का हिस्सा हैं. इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के साथ अभ्यास किया था. उन्हें आखिर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का फल मिल सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए जसप्रीत बुमराह!

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में लगी थी चोट

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में हुए दूसरे वनडे मैच में घुटने में चोट आई थी. इसी वजह से वह तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे. CoE में पहले वह फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ, जिस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए. खैर, फैंस को उम्मीद होगी कि जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में ये 7 नाम पक्के! किन खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola