IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है. पहले दिन बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. खैर इस मुकाबले में सभी की नजरें सारांश जैन के ऊपर हैं. 33 साल की उम्र में उन्हें टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है. सारांश ने पहली पारी में बल्लेबाजी से निराश किया है. बहुत कम रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. उनसे एक बढ़िया इनिंग की उम्मीद सभी ने लगाई थी.
सस्ते में आउट हुए सारांश जैन
सारांश जैन ऑलराउंडर हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अपनी बल्लेबाजी से भी उन्होंने सभी का दिल जीता है. हालांकि, अपने टेस्ट डेब्यू मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 300/5 रन बना लिए थे. ध्रुव जुरैल और सारांश जैन नाबाद लौटे थे.
लगा था कि दूसरे दिन जैन अच्छी पारी खेलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वो 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. असिथा फर्नांडो ने उनका विकेट लिया. सारांश ने बल्लेबाजी में तो निराश किया है लेकिन अब देखना होगा कि वो गेंदबाजी में क्या कमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
घरेलू क्रिकेट में है अच्छा रिकॉर्ड
सारांश जैन को उनके घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही टीम इंडिया की टेस्ट टीम में जगह मिली है. उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं. उन्होंने दिसंबर 2014 में तमिलनाडु के खिलाफ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. वो अभी तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. उनके नाम 188 विकेट हैं. बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना दम दिखाया है. सारांश ने 31.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2223 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगाए हैं.
देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शतक
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने गॉल में हुए टेस्ट मैच में भी सेंचुरी लगाई थी. पडिक्कल ने इस बार 193 गेंदों में 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उन्होंने अपनी इस इनिंग में 10 चौके लगाए. पडिक्कल ने अपनी तगड़ी फॉर्म जारी रखी है. उन्होंने नंबर-3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. पडिक्कल अपने छोटे से टेस्ट करियर में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उनसे आगे भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे ऋषभ पंत? भारत को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines