IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने एक बार फिर गजब की बल्लेबाजी की. पंत ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने स्टेडियम के बाहर छक्का मारकर बता दिया कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं. पंत तेजी से बनाने के लिए जाने जाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में वो सौ से ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं.
ऋषभ पंत को पहले दिन लगा झटका
ऋषभ पंत पहले दिन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ गए थे. उनकी कलाई में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. पंत का दर्द बढ़ गया था और इस वजह से ही उन्होंने बाहर जाने का फैसला लिया. दरअसल लाहिरू कुमारा ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी और पंत ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद पंत की कलाई पर जोर से लग गई. सूजन रोकने के लिए फिजियो तुरंत मैदान पर आइस पैक लेकर आए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. पंत को अंत में बाहर जाना पड़ा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे ऋषभ पंत? भारत को लगा बड़ा झटका
दूसरे दिन दिखाई ताकत
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन सारांश जैन जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पंत ने दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कदम रखा. इंजरी के बावजूद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और टीम इंडिया का स्कोर आगे बढ़ाया. लाहिरू कुमारा ने एक बार फिर पंत को तीखी बाउंसर फेंकी. इस बार ऋषभ पूरी तरह से तैयार थे. उन्होंने फाइन लेग के ऊपर से पुल करते हुए सीधे बॉल स्टेडियम की छत पर पहुंचा दी. पंत ने 95 मीटर का सिक्स मारकर गेंद स्टेडियम के बाहर कर दी. सबसे बड़ी बात है कि इस सिक्स से छत पर लगा एक सोलर पैनल भी टूट गया. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पंत ने कितना तगड़ा शॉट मारा होगा. पंत ने अपने इस शॉट से बॉल भी गायब कर दी. चौथे अंपायर को नई गेंद लेकर मैदान पर आना पड़ा.
टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ अग्रसर
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका निर्णय सही साबित हुआ. यशस्वी जायसवाल ने तेजी से 45 रन बनाए. शुभमन गिल ने 50 रनों की पारी खेली. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर शानदार शतक लगाया. उन्होंने 193 गेंदों पर 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने भी 43 रन बनाए. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल ने अपनी अर्धशतकीय पारी बदौलत टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचाया. टीम इंडिया पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने की ओर अग्रसर है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: नहीं चला सारांश जैन का बल्ला, डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में बेहद सस्ते में लौटे पवेलियन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
10 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
43 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines