IND vs SL 2nd Test Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट अपने अंतिम पड़ाव पर है. पांचवें दिन के खेल पर सभी की नजर है और टीम इंडिया जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. श्रीलंका के पास 16 रनों की बढ़त है और उनके हाथ में 4 विकेट हैं. टीम इंडिया श्रीलंका को जल्द से जल्द आउट करके दूसरे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करना चाहेगी. हालांकि, पांचवें दिन के खेल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते मैच के ड्रॉ होने की भी संभावना बनी हुई है.
कोलंबो टेस्ट पर बारिश का खतरा
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पांचवां दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सुबह 9:45 बजे से पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होने वाली है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 10 से 12 बजे तक बारिश की संभावना 80% से अधिक है. इसके बाद भी वर्षा होने के आसार हैं. कोलंबो में आज (27 अगस्त) का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है. नीचे मैच टाइमिंग के अनुसार हर घंटे के मौसम का हाल दिया गया है:
- सुबह 10 बजे: 84% बारिश की संभावना
- सुबह 11 बजे: 84% बारिश की संभावना
- दोपहर 12 बजे: 81% बारिश की संभावना
- दोपहर 1 बजे: 49% बारिश की संभावना
- दोपहर 2 बजे: 58% बारिश की संभावना
- दोपहर 3 बजे: 63% बारिश की संभावना
- दोपहर 4 बजे: 56% बारिश की संभावना
- दोपहर 5 बजे: 49% बारिश की संभावना
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फ्री में कैसे देखें कोलंबो टेस्ट का पांचवां दिन? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
कैसे देख पाएंगे IND vs SL टेस्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच देखा जा सकता है. इंग्लिश, हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में मैच का लाइव प्रसारण किया जाता है.
टीम इंडिया का लक्ष्य 2-0 से जीत पर होगा
टीम इंडिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है और अब वह दूसरे टेस्ट में जीत के बेहद करीब नजर आ रही है. टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. टीम इंडिया के पास 213 रनों की बढ़त थी और उन्होंने श्रीलंका को फॉलो-ऑन देकर दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजा.
चौथे दिन के समापन तक श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. श्रीलंका के पास 16 रनों की बढ़त है. पांचवें दिन उनका लक्ष्य पूरे दिन बल्लेबाजी करके मैच को ड्रॉ कराने का होगा. दूसरी ओर, टीम इंडिया जल्द से जल्द चार विकेट झटकने और श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी, ताकि वह लक्ष्य का आसानी से पीछा कर पाए.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा फैसला नहीं…’, कुलदीप यादव को टीम इंडिया से बाहर करने पर कोच मोर्ने मोर्केल का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines