हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: डेब्यू मैच में यूपी के लड़के का जलवा, शिवम मावी ने बनाया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20 Shivam Mavi Record

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में रोमांच का वो नजारा देखा गया जिसे महसूस कर दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए। मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर निकला। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 4 रन की जरूरत थी, लेकिन चमिका करुणारत्ने एक रन ही ले सके और इस तरह श्रीलंका पहला टी 20 दो रनों से हार गई। मैच के हीरो डेब्यू करने वाले शिवम मावी रहे। यूपी नोएडा के रहने वाले मावी ने पहले ही मैच में 4 विकेट चटकाकर दुनिया को दंग कर दिया।

मावी ने डेब्यू में बनाया रिकॉर्ड

उन्होंने कुल 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मावी ने पथुम निसांका को 1, धनंजय डिसिल्वा को 8, वानिंदु हसरंगा को 21 और महीश थीक्षाना को 1 रन पर आउट कर श्रीलंका को घुटनों पर ला खड़ा किया। डेब्यू में चार विकेट चटकाने के बाद मावी ने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किया।

और पढ़िए – Umran Malik ने फेंकी 155kph की रफ्तार से आग उगलती गेंद, नहीं झेल पाए श्रीलंकाई कप्तान,देखें

विज्ञापन

डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने

शिवम मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले सिरसा के गेंदबाज बरिंदर स्रान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में डेब्यू करते हुए हरारे में महज 10 रन देकर चार विकेट चटका डाले थे। वहीं भारतीय गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के नाम भी डेब्यू में चार विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2009 में 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। मावी डेब्यू में चार विकेट चटकाने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।

और पढ़िए – फील्डिंग कर रहे थे उमरान मलिक, दर्शकों ने चिल्लाकर कही ऐसी बात, भर गया जोश

विज्ञापन

खिजर हयात दुर्रानी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड मलेशिया के गेंदबाज खिजर हयात दुर्रानी के नाम दर्ज है। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 2020 में 2 ओवर में महज 4 रन देकर 5 विकेट चटका डाले थे। हयात का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ सका है।

और पढ़िए –  Marnus Labuschagne ने मजेदार इशारे कर मांगा लाइटर, फिर जो हुए उसे देखकर हर कोई रह गया हैरान! देखें

विज्ञापन

कौन हैं शिवम मावी

मावी यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वह नोएडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शिवम मावी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हैं। उन्होंने अब तक 46 टी 20 मैचों में 46 विकेट चटकाए हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(Phentermine)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola