नई दिल्ली: टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ पहले टी 20 मैच में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका जड़कर 7 रन बनाए। उन्हें चमिका करुणारत्ने ने भानुका राजपक्षे के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
छक्का ठोकने के चक्कर में आउट हुए सूर्या
सूर्या अपना सिग्नेचर शॉट स्कूप खेलकर छक्का ठोकने की फिराक में थे, लेकिन वे चूके और बॉल उछलकर भानुका राजपक्षे के पास चली गई। यहां राजपक्षे ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपककर सूर्या को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसी के साथ सूर्या ने न केवल दर्शकों को निराश किया, बल्कि नया कीर्तिमान गढ़ने से भी चूक गए।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, वनडे सीरीज में तूफानी गेंदबाज की वापसी की तैयारी
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1610272999932047365?cxt=HHwWisDRheGw69gsAAAA
दो रन बनाते ही टूट जाता शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
सूर्या ने इस मैच में 7 रन बनाए। इन 7 रनों के साथ टी 20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1415 रन हो गए हैं। वह दो रन और बना लेते तो पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पछाड़ देते। शाहिद ने 99 पारियों में 1416 रन बनाए थे। सूर्या 1415 रनों के साथ टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन ठोकने के मामले में दुनिया के 58वें बल्लेबाज हैं। जबकि शाहिद 57वें स्थान पर काबिज हैं। हालांकि सूर्या का ये 43वां ही मैच है। वह पिछले साल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1610275933243555842?cxt=HHwWhIC-9b_b7NgsAAAA
विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
सूर्या 1500 रन बनाते ही 10 स्थान की छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। अभी इस स्थान पर बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का नाम दर्ज है। उन्होंने 102 पारियों में 1500 रन बनाए थे। टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है।
और पढ़िए –IND vs SL: Shubman Gill को महीश तीक्षणा ने दिया गच्चा, पलक झपकते ही खेल कर दिया, देखें
https://twitter.com/theFaizFazel/status/1610277385471131658
उन्होंने 115 पारियों में 4008 रन बनाए हैं। वह टी 20 में 4 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 148 मैचों में 3853 रन बनाए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि भले ही सूर्या ने पहले मैच में निराश किया हो, लेकिन वह अपने करियर में काफी आगे जाएंगे और नए रिकॉर्ड बनाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines