PAK vs NZ: पाकिस्तान को मिली गुड न्यूज, वनडे सीरीज में तूफानी गेंदबाज की वापसी की तैयारी

PAK vs NZ ODI Haris Rauf

PAK vs NZ ODI Haris Rauf

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच फिलहाल टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच के बाद 9 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान को एक गुड न्यूज मिल गई है।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

रऊफ ने दिया फिटनेस टेस्ट

रऊफ मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित हुए। वह पिछले महीने रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें श्रृंखला के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन श्रृंखला के लिए उनकी उपलब्धता निर्धारित करने के लिए उन्हें फिटनेस टेस्ट में शामिल होने के लिए भी कहा गया था।

विज्ञापन

दो किमी रनिंग, तीन ओवर फेंके

अपने फिटनेस टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कराची में नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना पहुंचे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फिजियोथेरेपिस्ट क्लिफ डीकॉन और ट्रेनर ड्रिकस साइमन ने लंच और टी ब्रेक के दौरान रऊफ के फिटनेस टेस्ट की निगरानी की। इसके साथ ही दो किलोमीटर तक रनिंग टेस्ट के दौरान उनका निरीक्षण किया। 29 वर्षीय गेंदबाज ने लंच ब्रेक के दौरान पांच ओवर और टी ब्रेक के दौरान तीन ओवर फेंके।

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए 24 संभावित खिलाड़ी

सूत्रों ने कहा कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उनके फिटनेस टेस्ट पर फैसला लेने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मेडिकल पैनल तेज गेंदबाज का एंड्यूरेंस टेस्ट करेगा। उल्लेखनीय है कि चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी एक के बाद एक कई फैसले लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 24 संभावित खिलाड़ियों की टीम चुनी है। जिसमें 6 नए खिलाड़ी शामिल हैं। देखना होगा कि हारिस रऊफ फिटनेस टेस्ट पास कर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ