नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि क्रिकेट फैंस इस फैसले से चौंक गए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसलिए यहां टॉस भी महत्वपूर्ण होता है। रोहित शर्मा का बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हुआ और पांच विकेट 8.3 ओवर में 49 रन पर आउट हो गए। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी क्यों चुनी, इसे लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
रोहित शर्मा ने क्या बताई वजह?
कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते हुए कहा- यह एक अच्छी सतह है और हम जानते हैं कि यहां क्या करना है। यह एक अच्छी तैयारी थी, लेकिन अब यह मैच का समय है। हम यहां से बाहर आना चाहते हैं और वही करना चाहते हैं जो हम करते रहे हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1586681983920381952
WACA में किया कैंप
हमने WACA ग्राउंड में कैंप किया था, जिससे हमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए उछाल की आदत डालने में मदद मिली, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण मैच है जहां से टूर्नामेंट की दिशा मिलेगी। हमें बस अपने रुटीन का पालन करना है और प्रक्रिया पर भरोसा करना है। शांत रहना है और योजनाओं को क्रियान्वित करना है।
https://twitter.com/ICC/status/1586693111320829955
अभी पढ़ें – Turning Point: छोड़ दिया…? कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन, रिएक्शन वायरल
रोहित ने कहा कभी-कभी आप बहक सकते हैं या आपकी ऊर्जा कम है, लेकिन आपको शांत रहना होगा। अक्षर की जगह पर दीपक हुड्डा को लिया गया है। भारत के पांच विकेट 49 रन पर गिरे। केएल राहुल 14 गेंदों में 9, रोहित शर्मा 15, विराट कोहली 12, दीपक हुड्डा डक और हार्दिक पांड्या 2 रन पर आउट हुए। भारतीय टीम को सूर्यकुमार यादव ने संकट से उबारा और 30 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
8 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
9 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines