IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक जड़ा. जिसका फायदा अब किंग कोहली को आईसीसी के रैंकिंग में मिला है. कोहली का जहां इस रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. वहीं टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल को इस सीरीज को मिस करने का नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि रोहित शर्मा अपने स्थान पर बने हुए हैं. वनडे रैंकिंग में कोहली फिर से जल्द ही सरताज बन सकते हैं.
विराट कोहली को हुआ बड़ा फायदा
रांची वनडे मैच में शतक जड़ने के बाद अब किंग कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 4 पर पहुंच गए हैं. कोहली को 1 स्थान का फायदा हुआ है. वहीं पहले नंबर 4 पर मौजूद कप्तान शुभमन गिल अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. इंजरी के कारण गिल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. किंग ने रांची के बाद अब रायपुर में भी अपने बल्ले का दम दिखाया है. अगर इसी अंदाज में कोहली आगे भी परफॉर्म करते रहे, तो वो जल्द ही दोबारा रैंकिंग में टॉप पर पहुंच सकते हैं. कोहली ने 37 वर्ष की उम्र में भी साबित कर दिया है कि वो फॉर्म में आने के बाद लगातार रन बना सकते हैं. कोहली अब विजाग में ऐसे ही रनों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: मैदान पर आते ही Virat Kohli ने किया कुछ ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान, गेंदबाज का उतर गया चेहरा!
रोहित शर्मा का है टॉप पर कब्जा
आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर रोहित शर्मा का दबदबा नजर आ रहा है. हालांकि रायपुर में वो फेल हो गए हैं. ऐसे में उन्हें अपनी जगह टॉप पर बरकरार रखने के लिए तीसरे वनडे मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. रांची वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल को भी 2 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही वो अब नंबर 14 पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव को 1 स्थान का फायदा हुआ है जिसके कारण ही वो अब छठे स्थान पर नजर आ रहे हैं. कुलदीप यादव के अलावा टॉप रवींद्र जडेजा भी 14वें स्थान पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका पहला वनडे शतक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाया तहलका
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
7 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
22 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
29 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines