IND vs SA: मैदान पर आते ही Virat Kohli ने किया कुछ ऐसा काम कि हर कोई रह गया हैरान, गेंदबाज का उतर गया चेहरा!

Virat Kohli: रायपुर में क्रीज पर कदम रखते ही विराट कोहली ने वो कारनामा करके दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. गेंदबाज किंग कोहली का मुंह ताकता रह गया, तो दर्शकों को भी अपनी आंखों पर एक बार के लिए यकीन नहीं हुआ. पहले वनडे में कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी.

Virat Kohli Six

Virat Kohli Six

Virat Kohli: विराट कोहली जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो आमतौर पर वह क्रीज पर आंखें जमाने की कोशिश करते हैं. विराट कुछ गेंदें खेलते हैं और अपना समय लेते हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

किंग कोहली ने अपने वनडे करियर में शायद यह करिश्मा पहली बार करके दिखाया होगा. दूसरे वनडे में कप्तान केएल राहुल एक बार फिर टॉस जीतने में नाकाम रहे. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कोहली ने हर किसी को किया हैरान

दरअसल, हुआ यूं कि रोहित शर्मा रायपुर में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. रोहित ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन वह 8 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाने के बाद ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली. विराट ने पहली दो गेंदें डॉट खेलीं.

हालांकि, लुंगी एनगिडी के हाथ से निकली तीसरी गेंद को कोहली ने सीधा स्टैंड्स में पहुंचा दिया. खाता खोलने का विराट का यह अंदाज हर किसी को हैरान कर गया. 18 साल के अपने वनडे करियर में कोहली ने यह कारनामा इससे पहले शायद ही कभी करके दिखाया होगा. गेंदबाज एनगिडी खुद पूरी तरह से हैरान रह गए. मगर रायपुर की जनता को कोहली का यह नया अवतार खूब रास आया और उन्होंने जोरदार तालियां बजाकर इस शॉट की तारीफ की.

विज्ञापन

रांची में जमाया था शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा था. रांची में कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर की 83वीं सेंचुरी जमाते हुए खूब महफिल लूटी थी. 120 गेंदों की अपनी पारी में किंग कोहली ने 135 रन ठोके थे. कोहली के बल्ले से 11 चौके और 7 गगनचुंबी सिक्स निकले थे. विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने पहले वनडे में अपना 52वां शतक जमाते हुए इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ