---विज्ञापन---

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं स्मृति मंधाना, देखें Video

Smriti Mandhana: क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी हाल ही में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से टूट चुकी है. हालांकि अब इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन पहली बार पब्लिक के सामने नजर आईं. जिसके बाद पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए.

---विज्ञापन---

Smriti Mandhana after her wedding called off: इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना की हाल ही में म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी टूटी है. इस घटना के बाद वो पहली बार पब्लिकली सामने आईं. वो पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ की जद्दोजहद से परेशान थीं. अब वो ट्रेनिंग के लिए वापस लौटने से पहले एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं.

कैजुअल लुक में नजर आईं मंधाना

जब वो दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पब्लिकली नजर आईं तो उन्होंने एक हल्के नीले रंग का स्वेटर या पुलओवर पहना हुआ था, जिस पर सफेद रंग के डिजाइन या पैटर्न बने हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे पर एक ब्लैक मास्क लगाया हुआ था. साथ ही उन्होंने अपनी कलाई पर एक स्टील के रंग की घड़ी पहनी थी. एक्सेसरीज की बात करें तो स्मृति ने एक काले रंग का बैग कैरी किया हुआ था. कुल मिलाकर, उनका लुक कंफर्टेबल और कैजुअल लग रहा था, जो अक्सर एयरपोर्ट पर ट्रैवलिंग के दौरान देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: कब और कहां देखें आईपीएल का मिनी ऑक्शन? जानें टाइम के साथ सभी टीमों का पर्स 

खुद दी थी शादी टूटने की जानकारी

मंधाना की पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलों ने हाल के हफ्तों में काफी ध्यान खींचा है, खासकर उनकी शादी की रस्मों के खत्म होने और दोनों परिवारों की अचानक चुप्पी के बाद कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे. 7 दिसंबर को, मंधाना ने इस सिचुएशन को डायरेक्ट अड्रेस किया, और ये कंफर्म कि पलाश मुच्छल से उनकी शादी ऑफिशली टूट चुकी है.

---विज्ञापन---

उन्होंने लोगों से प्राइवेसी की गुजारिश की और साफ किया कि उनकी प्रायोरिटी क्रिकेट और भारत को रिप्रेजेंट करना ही बनी हुई है. इस बीच, उसे हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है. साथ उनके भाई श्रवण ने हाल ही में उन्हें फिर से ट्रेनिंग ग्राउंड पर की तस्वीरें शेयर कीं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टी20 मैच में 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देंगे अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार को छोड़ेंगे पीछे

---विज्ञापन---

First published on: Dec 10, 2025 05:04 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola