IND vs SA: टीम इंडिया को दूसरे वनडे में हराने के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, बताया कैसे एक फैसले ने बदला मैच

Temba Bavuma on Team India Win: साउथ अफ्रीका ने रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को हराया. उन्होंने एक बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. इस जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने बताया कि एक फैसले ने मैच में चीजें उनके लिए पूरी तरह बदल दी.

South Africa India

जीत पर क्या बोले टेम्बा?

Temba Bavuma on Team India Win: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे मैच काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन का स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने भी कमाल किया और उन्होंने आखिरी ओवर में 359 के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. ये साउथ अफ्रीका का भारत में सबसे बड़ा रन चेज है. अब जीत के बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने बड़ा बयान दिया.

विज्ञापन

जीत पर क्या बोले टेम्बा बावुमा?

दूसरा वनडे जीतने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘हम इस बड़े टारगेट को चेज करके खुश हैं. मुकाबले में हमने गेंद से अच्छा परफॉर्म करने का लक्ष्य बनाया था. हमने प्लान बनाया था कि इस पिच पर बेहतर कैसे कर सकते हैं. टॉप ऑर्डर में कुछ पार्टनरशिप हुई. ये मैच शानदार रहा और रिकॉर्ड चेज बताता है कि हम टीम इंडिया के खिलाफ कितना शानदार खेले.’

विज्ञापन

एक फैसले ने बदला मैच

टेम्बा बावुमा ने बताया कि डेवाल्ड ब्रेविस को ऊपर भेजना उनके लिए मैच बदलने वाला फैसला रहा. उन्होंने 54 रन की पारी खेली। टेम्बा ने इसपर कहा, ‘मैंने और एडेन मार्करम ने अच्छी पार्टनरशिप की. ब्रेविस को अपने बल्लेबाजी क्रम से ऊपर भेजना सफल रहा और ये फैसला हमारे पक्ष में गया. इस जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है.’

विज्ञापन

कप्तान ने साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स पर भी दिया अपडेट

मैच के दौरान टोनी डी जॉर्जी और नांद्रे बर्गर को चोट लगी थी. उनकी चोट पर अपडेट देते हुए टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘वो बेहतर हालत में दिखाई नहीं दे रहे थे. नांद्रे बर्गर अपना पूरा स्पेल नहीं डाल पाए, जबकि टोनी को भी बाहर जाना पड़ा. अगर हमें तीसरे वनडे में जरूरत पड़ी, तो हमारे पास कई प्लेयर्स हैं, जो अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं.’

कब होगा तीसरा वनडे?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच वाइजैग में होने वाला है. 6 दिसंबर को ये मुकाबला दोपहर 1:30 से शुरू होगा. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और आखिरी मैच तय करेगा कि श्रृंखला किसके पक्ष में गई है. टीम इंडिया ये मैच जीतकर टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ