IND vs SA: हार के बाद वायरल हुआ विराट कोहली का नागिन डांस, वीडियो आया सामने

Virat Kohli performed Naagin dance: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया था. इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके बाद उनके नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. विराट के डांस पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

cricket News - 2025-12-03T232051.405

IND vs SA: विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली. उन्होंने इससे पहले रांची में खेले गए मुकाबले में भी शतक जमाया था. भारत ने रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 358 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. विराट ने अपने वनडे करियर का 53वां शतक बनाया था. वहीं मैच के बाद विराट कोहली ने नागिन डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली का नागिन डांस वायरल

साउथ अफ्रीका को पहला झटका 4.5 ओवर में लगा. अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता क्विंटन डीकॉक के रूप में दिलाई. वह बड़ा शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए. इसके बाद मैदान पर विराट कोहली ने नागिन डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विराट कोहली अकसर फील्डिंग के दौरान डांस करते रहते हैं. उनका मजेदार वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद है. बहरहाल फैंस अब विराट के नागिन डांस को खासा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने जड़ा बैक टू बैक शतक

रांची में खेले गए पहले मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से धमाल रायपुर में भी मचाया. उन्होंने 93 गेंदों में 102 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 83 गेंदों में 105 रन बनाए. वहीं कप्तान केएल राहुल के भी बल्ले से 43 गेंदों में 66 रनों की पारी निकली थी. भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 358/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 362/6 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. आखिरी मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ