Rohit Sharma ने टूटी पलक से मांगी मन्नत, वर्ल्ड कप 2027 या कुछ और…,वायरल हुआ मजेदार वीडियो 

IND vs SA: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भले ही रोहित बड़ा स्कोर नहीं बना सके, लेकिन उसके बाद भी वो सोशल मीडिया पर छाए रहे. हिटमैन ने पहले टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का जर्सी लांच किया. उसके बाद ऋषभ पंत के साथ उनका एक बहुत ही क्यूट मोमेंट वायरल हो गया.

Rishabh Pant and Rohit Sharma

Rishabh Pant and Rohit Sharma

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया को 358 रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं देखने को मिला. हालांकि सोशल मीडिया पर उनका ऋषभ पंत के साथ एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो पंत के कहने पर टूटी पलकों के साथ मन्नत मांगते हुए नजर आए. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने टूटी पलकों के साथ मांगी मन्नत 

टीम इंडिया की पारी खत्म होने के बाद मैदान पर टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत की जर्सी लांच हो रही थी. जहां पर रोहित शर्मा को भी शामिल होना था. उसके लिए रोहित डगआउट में ऋषभ पंत के पास खड़े थे. उस समय पंत को रोहित की टूटी पलक दिखाई दी, तो उन्होंने उसे हिटमैन के हाथों पर रख दिया. जिसके बाद ऋषभ ने रोहित से मन्नत मांगने को कहा. पंत की बात सुनकर रोहित ने मन्नत भी मांगी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया. इस मैच में रोहित शर्मा 8 गेंदों में 14 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बने. 

विज्ञापन

अभिषेक नायर ने किया बड़ा खुलासा 

जिस समय रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ये कर रहे थे. उस समय हिटमैन के जिगरी दोस्त अभिषेक नायर कमेंट्री कर रहे थे. उन्होंने मन्नत को गेस करते हुए कहा कि या तो रोहित शर्मा ने अगले मैच में शतक मांगा है या फिर वनडे वर्ल्ड कप 2027. बता दें कि रोहित शर्मा ने बतौर खिलाड़ी अपने इंटरनेशनल करियर में सब हासिल कर लिया. बस वो वनडे वर्ल्ड कप जीतने में ही नाकाम रहे हैं. जिसके कारण ही रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 को जीतकर अपने इस सपने को भी पूरा करना चाहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ