नई दिल्ली: चेहरे पर क्यूट स्माइल और दिल में कुछ कर दिखाने का जोश…बीच मैच टीम इंडिया में ऋषभ पंत की एंट्री क्या हुई क्रिकेट फैंस गदगद हो गए। दरअसल, दिनेश कार्तिक 16 वें ओवर की शुरुआत में थोड़ा दर्द में दिख रहे थे।
कॉन्फिडेंट दिखे पंत
इसके बाद पंत को बुलाया गया और उन्होंने कीपर के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली। भारत की बल्लेबाजी के दौरान पंत पर्थ की ठंडी हवा में अपने ऊपर एक बड़ा सफेद तौलिया लेकर डग आउट में बैठे थे। उन्होंने इशारा मिलते ही कैप पहनी और मैदान पर पहुंच गए। इस दौरान पंत काफी कॉन्फिडेंट दिखे।
https://twitter.com/Rohith11299005/status/1586723197525069825?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586723197525069825%7Ctwgr%5E60a62abd43588281727789568ac358f21eb0369a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.india.com%2Fsports%2Ft20-world-cup-2022-rishabh-pant-replaces-dinesh-karthik-mid-game-at-perth-vs-sa-for-bizarre-reason-viral-tweets-5714011%2F
दिनेश कार्तिक की लग गई क्लास
हालांकि पंत के आने के बाद दिनेश कार्तिक की ट्विटर पर क्लास लग गई। क्रिकेट फैंस का कहना है कि जब कार्तिक अपने पिछले दो मैचों में सिर्फ 7 रन ही बना सके हैं तो ऐसे में अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को उन पर फैसला लेना चाहिए। कार्तिक की जगह अब पंत को मौका मिलना चाहिए। कार्तिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 गेंदों में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।
असरदार साबित हो सकते हैं पंत
एक यूजर ने ट्रोल करते हुए कहा, ब्रेकिंग: रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के बजाय केएल राहुल को जगह देने और ट्विटर पर नफरत का एहसास करने के बाद अंतिम 5 ओवरों में शांत करने का तरीका ढूंढ़ा है। वहीं एक यूजर ने कहा, अगले मैच में कार्तिक की जगह पंत को मौका देना चाहिए। टीम इंडिया में वैसे भी लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों की कमी है। ऐसे में पंत असरदार साबित हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: भारी न पड़ जाए टीम इंडिया की ये हार…बढ़ गई सेमीफाइनल की चुनौती, जानिए समीकरण
आ गया है पंत का वक्त
भारत के दिग्गज कपिल देव ने भी इसकी पैरवी की है। कपिल देव ने मैच से पहले पंत के लिए कहा, मैं कहना चाहता हूं कि चूंकि हमारे पास ऋषभ पंत हैं, अब समय आ गया है कि भारत को उनकी जरूरत है। ऐसा लगा जैसे दिनेश कार्तिक को काम मिल जाएगा, लेकिन विकेटकीपिंग को भी ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि अगर भारत के पास टीम में बाएं हाथ का विकल्प होता, तो यह टीम पूरी लगती।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
40 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
45 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines