IND vs SA: खत्म हो गया रुतुराज गायकवाड़ का इंतजार, 712 दिन बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मिली जगह

Ruturaj Gaikwad Team India Playing 11: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में रुतुराज गायकवाड़ का चयन हो गया था. हालांकि, उनके प्लेइंग 11 में जगह बनाने के चांस बेहद कम थे. कोच-कप्तान ने उन्हें बड़ा मौका दिया है और उनका 712 दिनों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है. वो अब नई पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे.

Ruturaj Gaikwad Team India Playing 11

रुतुराज का इंतजार खत्म

Ruturaj Gaikwad Team India Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस साउथ अफ्रीका के पक्ष में रहा और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद रुतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली थी. यशस्वी जायसवाल की मौजूदगी में रुतुराज को ओपनिंग करने का चांस शायद नहीं मिलता. इसी वजह से लग रहा था कि गायकवाड़ को प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा. हालांकि, कोच-कप्तान ने उनका 712 दिन का इंतजार खत्म कर दिया है.

विज्ञापन

रुतुराज गायकवाड़ को मिली प्लेइंग 11 में जगह

टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है. यशस्वी भी टीम में हैं और वो सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे, वहीं रुतुराज नंबर 4 पर खेलेंगे. आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और अभी उनकी वापसी के चांस बेहद कम हैं. इसी वजह से टीम इंडिया के पास नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए कोई प्लेयर नहीं था. ऋषभ पंत, तिलक वर्मा मिडल ऑर्डर में खेलते हैं और उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली थी. इसी वजह से लग रहा था कि इन दोनों में से कोई खेलेगा लेकिन कोच-कप्तान ने गायकवाड़ को चांस दिया है.

विज्ञापन

रुतुराज के सामने होगा बड़ा चैलेंज

गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका A के खिलाफ अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में जगह मिली है. हालांकि, उन्होंने ओपनिंग करते हुए रन बनाए थे और अब वो मिडल ऑर्डर में खेलेंगे. ओपनिंग करना और मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आना, दो अलग-अलग चीजें हैं. ऐसे में गायकवाड़ किस तरह से चीजें संभालते हैं और नंबर 4 पोजीशन पर खुद को ढलते हैं, ये देखने लायक बात होगी.

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़ें:- आंद्रे रसेल ने किया IPL से रिटायरमेंट का ऐलान, ऑक्शन से पहले फैंस को दिया तगड़ा झटका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ