---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: रुतुराज को मौका, ऋषभ पंत बाहर, पहले वनडे में इन ग्यारह प्लेयर्स के साथ उतरी टीम इंडिया

IND vs SA Playing 11: रांची के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. प्रोटियाज टीम के कप्तान एडम मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा की वापसी हुई, लेकिन ऋषभ पंत को जगह नहीं मिल सकी है.

---विज्ञापन---

IND vs SA Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल को सौंपी गई है.

वहीं, रुतुराज गायकवाड़ की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है. हालांकि, अंतिम ग्यारह में ऋषभ पंत को नहीं रखा गया है. प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में जगह दी गई है. रविंद्र जडेजा की भी वापसी हुई है.

---विज्ञापन---

प्लेइंग 11 में हुए कई बदलाव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कई बदलाव हुए हैं. रोहित शर्मा के सलामी जोड़ीदार के तौर पर यशस्वी जायसवाल को चुना गया है. वहीं, नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली संभालते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, नंबर चार की पोजीशन पर टीम मैनेजमेंट ने रुतुराज गायकवाड़ पर भरोसा दिखाया है. चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई है. रविंद्र जडेजा की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है. वॉशिगंटन सुंदर को भी अंतिम ग्यारह में चांस दिया गया है. राहुल विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: IPL से रिटायरमेंट लेने के बाद फिर KKR के खेमे में शामिल हुए आंद्रे रसेल, आगामी सीजन के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

हर्षित राणा को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है. अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे, तो उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित देंगे. प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव, जडेजा और सुंदर के रूप में तीन स्पिनर्स को रखा गया है. बता दें कि रांची की पिच से स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और यही कारण है कि भारतीय टीम ने तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला किया है.

राहुल भी हारे टॉस

शुभमन गिल, ऋषभ पंत के बाद केएल राहुल भी रांची में टॉस हार गए. साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद भारतीय टीम इस फॉर्मेट में अब तक लगातार 19 टॉस हार चुकी है. साउथ अफ्रीका की ओर से नियमित कप्तान टेंबा बावुमाक को आराम दिया गया है और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी एडम मार्करम संभाल रहे हैं.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

First published on: Nov 30, 2025 01:15 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola