IND vs SA: विराट कोहली के धमाकेदार शतक पर आया गौतम गंभीर का बड़ा रिएक्शन, फैंस का जीत लिया दिल 

IND vs SA: टीम इंडिया से सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही वो अब बहुत कम मैदान पर नजर आते हैं. कोहली ने फैंस के उस इंतजार को खत्म करते हुए रांची वनडे मैच में धमाकेदार शतक जड़ दिया. जिसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Gautam Gambhir Reaction on Virat Kohli

Gautam Gambhir Reaction on Virat Kohli

IND vs SA: विराट कोहली ने रांची वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शतक जड़ा. कोहली ने अपनी इस पारी में पहली ही गेंद से शानदार शॉट खेला. कोहली की इस धमाकेदार पारी के कारण ही टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया. विराट कोहली के शतक बनाने के बाद सभी की नजरें टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर टिकी हुई थी. गंभीर का रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर इसकी बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. 

विज्ञापन

गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल

रांची वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन करके विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 52वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 83वां शतक जड़ा. कोहली का शतक जैसे ही पूरा हुआ, उसके बाद कैमरा हेड कोच गौतम गंभीर पर था. गंभीर उस समय ताली बजाते हुए नजर आए. हालांकि जब विराट कोहली आउट होने के बाद पवेलियन लौटे तो गंभीर ने उनके पास जाकर उन्हें गले लगाया. कोहली और गंभीर की गले लगने की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गंभीर और कोहली का रिश्ता बहुत अच्छा नहीं माना जाता है. जिसके कारण ही ड्रेसिंग रूम में भी इन दोनों पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड 

किंग कोहली ने अपनी इस पारी में 120 गेंदों में 135 रन बनाए. जिसमें 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. कोहली ने अपनी इस पारी में स्ट्राइक रेट 112.50 का रखा है. जिसके कारण ही टीम इंडिया 349 रन बनाने में सफल रही. कोहली ने इससे पहले खेले वनडे मैच में भी धमाकेदार अर्धशतक जड़ा था. अब विराट कोहली इसी प्रदर्शन को बाकी के दोनों वनडे मैचों में जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. जिससे वो अपने सभी आलोचकों का मुंह पूरी तरह से बंद कर सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ