बदल गई IPL 2026 ऑक्शन की लिस्ट, BCCI ने विराट कोहली के चहेते समेत इन 9 नए प्लेयर्स को किया शामिल

BCCI Added New Names Auction List: BCCI ने हाल ही में IPL 2026 मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सभी प्लेयर्स की लिस्ट जारी की थी. उन्होंने 350 खिलाड़ियों की जगह दी थी और कुछ लोकप्रिय नाम मिस हो गए थे. अब BCCI ने अपनी इस लिस्ट में थोड़ा चेंज किया है और विराट कोहली के फेवरेट स्वास्तिक चिकारा को भी जगह मिली है.

BCCI Added New Names Auction List

बीसीसीआई ने 9 नए प्लेयर्स को लिस्ट में जोड़ा

BCCI Added New Names Auction List: IPL 2026 मिनी ऑक्शन में नजर आने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ समय पहले BCCI ने जारी की थी. 1355 प्लेयर्स ने नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर किया था और मात्र 350 नाम चुने गए. अब BCCI ने अपनी लिस्ट को थोड़ा बदल दिया है. कुछ खिलाड़ियों का नाम फाइनल लिस्ट से छूट गया था और अब उन्हें भी जगह मिल चुकी है. विराट कोहली के चहेते और पूर्व RCB प्लेयर को भी नीलामी का हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है.

विज्ञापन

BCCI ने IPL ऑक्शन लिस्ट में 9 नए प्लेयर्स को दी जगह

बीसीसीआई ने पूर्व RCB प्लेयर स्वास्तिक चिकारा, विराट सिंह समेत कुछ घरेलू खिलाड़ियों की जगह दी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी क्रिस ग्रीन को भी 359 खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ा गया है. नीचे सभी खिलाड़ियों के नाम दिए गए हैं:

विज्ञापन
  • मणिशंकर मुरासिंघ – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
  • स्वास्तिक चिकारा – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
  • वीरनदीप सिंह – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
  • एथन बॉश – बेस प्राइस: 75 लाख रूपये
  • क्रिस ग्रीन – बेस प्राइस: 75 लाख रूपये
  • के.एल. श्रीजीत – आधार मूल्य: 30 लाख रूपये
  • विराट सिंह – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये
  • राहुल राज नामला – बेस प्राइस: लाख रूपये
  • चामा मिलिंद – बेस प्राइस: 30 लाख रूपये

ये भी पढ़ें:- 59 रन, 1 विकेट… हार्दिक पांड्या ने कमबैक पर तबाही मचाने के बाद दिया इमोशनल बयान, कहा- मेरे लिए देश…

IPL ऑक्शन का आयोजन कब और कहां होने वाला है?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर से होने वाला है. नीलामी अबू धाबी में होने वाली है. भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:30 बजे ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इस बड़े इवेंट को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है.

विज्ञापन

ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पैसा?

  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़ रूपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़ रूपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़ रूपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
  • दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़ रूपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़ रूपये
  • राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
  • गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़ रूपये
  • पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़ रूपये
  • मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: कटक में औंधे मुंह गिरी साउथ अफ्रीका, ये 4 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के नायक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ