IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर, टीम में बड़ा बदलाव, देखें Playing 11

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यहां देखें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।

IND vs SA Ind opt to Ball odi World Cup 2023 see Playing 11

भारत बनाम साउथ अफ्रीका।

विज्ञापन

IND vs SA Playing 11: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी करते दिखेगा। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ प्वाइंट्स टेबल को प्रभावित कर सकता है। भारत की जीत इस विश्व कप में अभी तक कोई नहीं रोक पाया है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज के मैच का अंजाम क्या होता है। भारत इस वक्त विश्व कप रैंकिंग में पहले स्थान पर विराजमान है, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। चलिए आपको बताते हैं दोनों टीमों के क्या हैं प्लेइंग इलेवन।

विज्ञापन

भारत के Playing 11:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीकी Playing 11:- क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

विज्ञापन

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत इस मुकाबले को अपने नाम कर लगातार आठवीं जीत दर्ज कर इतिहास रचने के लिए उतरेगी। भारत अगर आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो भारत विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ही रह जाएगा। वहीं, अगर साउथ अफ्रीका आज का मैच अपने नाम करता है, तो वह भारत को पीछे कर खुद पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ